गाजियाबाद : रंगोत्सव पर शाम चार बजे से चलेगी नमो भारत ट्रेन

गाजियाबाद। रंगोत्सव यानी होली वाले दिन 25 मार्च को नमो भारत ट्रेन दिन में बंद रहेगी। ट्रेन का संचालन शाम चार से रात आठ बजे तक रहेगा। वजह है कि उस दिन डेली पैसेंजर अवकाश के कारण नहीं मिलेंगे। केवल जरूरतमंद लोग ही इस दिन घर से निकलेंगे और ट्रेन का सफर करेंगे।

एनसीआरटीसी प्रवक्ता पुनीत वत्स ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। उन्होंने बताया, होली पर्व के चलते दिन में परिचालन सेवाएं बंद रहेंगी। लेकिन शाम के वक्त इन्हें चार घंटे के लिए बहाल कर दिया जाएगा। वर्तमान में नमो भारत ट्रेनों का संचालन गाजियाबाद में साहिबाबाद से मोदीनगर नॉर्थ स्टेशन तक हो रहा है, जिसकी दूरी कुल 34 किलोमीटर है।

हर 15 मिनट पर मिलती है ट्रेन
इस बीच गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर और मोदीनगर साउथ स्टेशन भी पड़ते हैं। प्रत्येक 15 मिनट की फ्रीक्वेंसी पर ट्रेनें यात्रियों के लिए संचालित हो रही हैं।

Exit mobile version