गाजियाबाद : महिलाओं के गहने लूटने वाले दो पकड़े, खरीदार सुनार भी धरा गया

गाजियाबाद। महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग करने वाले शातिर लुटेरे पुलिस ने पकड़े हैं। दोनों लूटे गए आभूशणों को एक महिला के सहयोग से सुनार के हाथ बिकवा देते थे। पुलिस ने महिला समेत सुनार भी धर दबोचा है।

डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया की थाना इंदिरापुरम पुलिस को दो शातिर चेन लुटेरों के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों लुटेरों को पकड़ लिया। साथ ही उनकी एक महिला मित्र भी पकड़ी गई है। यह महिला मित्र सुनार के पास जाकर लुटे गए सामान को बेचा करती थी। लूट का माल खरीदने वाला सुनार भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला का इस्तेमाल इसलिए किया जाता था ताकि सुनार की दुकान पर जाने में किसी को कोई शक ना हो। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी जो कि लुटेरे हैं उनके नाम नकीब और शान है।

जेवरात समेत बाइक बरामद
वही इनकी महिला मित्र का नाम पिंकी है। इनके साथ गिरफ्तार हुए सुनार का नाम अफसर मलिक है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से एक चैन चार कानों के आभूषण लूट के सामान बेचने के बाद हासिल हुए 42 हजार रुपए और दो मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

Exit mobile version