गाजियाबाद : दिल्ली पुलिस के एसआई मनोज तोमर के समर्थन में हिंदू रक्षादल का प्रदर्शन, गिरफ्तारी दी

गाजियाबाद। सड़क पर नमाज पढ़ रहे लोगों को लात मारने के आरोप में निलंबित किए गए एसआई मनोज तोमर के समर्थन में हिंदू रक्षादल कार्यकर्ताओं व यति सन्यासियों ने गाजियाबाद से दिल्ली पहुंचकर प्रदर्शन किया। वहां इन लोगों ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर हनुमान चालीसा पढ़कर गिरफ्तारी दी।

इससे पहले हिन्दू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी भैया के नेतृत्व में गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित संगठन मुख्यालय से सैकड़ों कार्यकर्ता अपने-अपने वाहनों से मंगलवार सुबह दिल्ली रवाना हुए। गाजियाबाद स्थित शिवशक्ति धाम डासना से महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने भी पिंकी भैया को अपना समर्थन देते हुए कुछ यति सन्यासियों को दिल्ली भेजा। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें बसों में भरकर अनयंत्र स्थान पर ले गई।

हिन्दुओं के लोकतांत्रिक विरोध का अधिकार छीना
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने इस गिरफ्तारी को असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक बताते हुए दिल्ली पुलिस को प्रचंड प्रदर्शन की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि बार बार मुस्लिम दंगाइयों से मार खाने वाली पुलिस का हिन्दुओं के साथ निर्दयता पूर्वक व्यवहार बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय है। ये कितना दुखद है कि पुलिस हिन्दुओ से लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन के अधिकार को लगातार छीन रही है। अगर पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों को नहीं छोड़ा तो दिल्ली ऐतिहासिक संघर्ष का सामना करेगी। गिरफ्तारी देने वाले यति सन्यासियों में यति रामस्वरूपानंद, यति यतींद्रानंद, यति निर्भयानंद, यति रणसिंहानन्द, यति परमात्मानंद आदि रहे।

Exit mobile version