गाजियाबाद : रेवाड़ी सड़क हादसे में घायल महिलाओं की हालत गंभीर, चार की हो चुकी मौत

गाजियाबाद। रेवाड़ी के मसानी गांव के पास तेजरफ्तार दो कारों की टक्कर में गाजियाबाद की रहने वाली चार महिलाओं व कार चालक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं। दोनों घायल महिलाओं का इलाज चल रहा है। इनोवा कार सवार सभी महिलाएं आपस में सहेलियां थी और राजस्थान में खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहीं थी। चार महिलाओं की मौत से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

दरअसल गाजियाबाद जिले की अजनारा एनक्लेव चंद्र नगर की रहने वाली नेहा चोपड़ा,बरखा बंसल, शिखा गुप्ता, रंजन कपूर रजनी कपूर और नोएडा के सुपरटेक यूके विलेज की रहने वाली पूनम जैन आपस में सहेलियां है और यह सभी मिलकर राजस्थान में खाटू श्याम का दर्शन करने इनोवा कार से गई थी। खाटू श्याम के दर्शन करने के बाद कर में सवार सभी महिलाएं वापस लौट रही थी और गाड़ी हिमाचल के रहने वाले विजय चला रहे थे। इसी दौरान रेवाड़ी के मसानी गांव के पास इनकी कर में पंचर हो गया। कार एक साइड में रोक कर ड्राइवर विजय टायर बदलने लगा। इसी दौरान एक एसयूवी कार तेज रफ्तार में आई और कार के पास खड़ीनेहा चोपड़ा,बरखा बंसल, शिखा गुप्ता, रंजन कपूर रजनी कपूर और पूनम जैन को टक्कर मार दी। टक्कर मारते हुए एसयूवी कार भी खाई में पलट गई। उसमें भी सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में पहुंचाया जहां अंजना कपूर नेहा चोपड़ा शिखा गुप्ता पूनम जैन और कार चालक विजय की मौत हो गई। जबकि गाजियाबाद के अजनारा की रहने वाली रजनी कपूर बरखा बंसल गंभीर रूप से घायल होंगे इनका इलाज चल रहा है। उधर जिले की चार महिलाओं की रेवाड़ी में हुए सड़क हादसे में मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में भी कोहराम मच गया। उधर रेवाड़ी पुलिस का कहना है कि चारों महिलाओं के शव पोस्टमार्टम के बाद ही परिजनों को सौंपे जाएंगे।

Exit mobile version