दिल्ली सरकार का बजट पेश : महिला सशक्तिकरण पर फोकस

नई दिल्ली। दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल सरकार का 10वां बजट पेश किया। वित्त मंत्री बजट पेश करते हुए कहा कि दिल्ली के लिए 76000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है। आज मैं न सिर्फ केजरीवाल सरकार का 10वां बजट पेश कर रही हूं बल्कि पिछले दस सालों में दिल्ली की बदलती तस्वीर भी पेश कर रही हूं। इस बजट को महिलाओं की सुरक्षा शिक्षा स्वास्थ्य अन्य विकास कार्यों के लिए भी ध्यान में रखें पेश किया गया है।

वित्त मंत्री आतिशी ने यह भी कहा कि यहां उपस्थित हम सभी लोग भगवान राम के जीवन से प्रेरित हैं। राम राज्य के इस सपने को पूरा करने के लिए हम पिछले 9 वर्षों से दिन-रात प्रयास कर रहे हैं। हमने पिछले 9 वर्षों में दिल्ली के लोगों को सुख और समृद्धि प्रदान करने का प्रयास किया है। दिल्ली में ’राम राज्य’ स्थापित करने के लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी है, लेकिन पिछले 9 वर्षों में बहुत कुछ किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि 2014-15 में दिल्ली की जीएसडीपी 4.95 लाख करोड़ रुपए थी और पिछले दस साल में दिल्ली की जीएसडीपी करीब ढाई गुना बढ़कर 11.08 लाख करोड़ रुपये हो गए है। 2014-15 में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 2.47 लाख रुपए थी और 2023-24 में ये 4.62 लाख हो गई है जो राष्ट्रीय औसत से ढाई गुना ज्यादा है।आज मैं 76,000 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है।

हर महिला को मिलेंगे एक हजार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्ली की महिलाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की गई है। महिलाओं को सशक्त बनाने का यह दुनिया का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा। अब उन्हें पैसों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला को हर महीने 1,000 रुपये दिए जाएंगे। दिल्ली सरकार के बजट पेश होने से महिलाओं में भी खुशी की लहर है।

हर बजट में जुट रहा नया अध्याय
केजरीवाल सरकार के 10वें बजट पर दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि जिन सपनों के साथ दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को सीएम बनाया, अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से जितना वादा किया उससे ज्यादा हर बजट में ये सरकार एक नया अध्याय जोड़ रही है। यह बजट दिल्ली की जनता के हित में है।

Exit mobile version