बसपा छोड़ सपा के खेमे में शामिल हुए गुड्डू जमाली, अखिलेश के सामने ली सदस्यता

लखनऊ। बसपा से दो बार विधायक रह चुके शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली सपा में शामिल हो गए हैं। सपा जॉइन करते ही सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इतनी बेईमान सरकार मैंने आज तक नहीं देखी है। राम की कसम खाकर झूठ बोलते हैं।

उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। अखिलेश यादव ने कहा कि आज मंच पर सभी प्रकार के भगवान के नाम के नेता हैं। हमारे चाचा के नाम में जो भगवान हैं, आप लोग तो जानते हैं। एक बार समुद्र मंथन हुआ था, इस बार चुनाव में संविधान मंथन होने जा रहा है। कुछ लोग जान बचाने और कुछ लोग सम्मान बचाने के लिए भाजपा के साथ गए हैं। ईडी की छापेमारी कौन सी नई बात है। पल्लवी से कोई विवाद नहीं हुआ, मैंने उनसे कह दिया की आप की अंतरात्मा जहां कहें वहां वोट कर दें।

बीजेपी को उखाड़ फेंकेंगे
गुड्डू जमाली ने कहा कि 2024 के चुनाव में बीजेपी को उखाड़ फेकेंगे। इस समय देश में दो खेमे हैं। एक देश को बांटना चाहते हैं, तो दूसरा जोड़ना चाहते हैं। मेरे दिल ने कहा कि जो देश को जोड़ना चाहते हैं। मैं उसके साथ रहूं। गुड्डू जमाली के नेतृत्व मे कई बसपा नेताओं ने सपा जॉइन की। इसमें अब्दुल्लाह अलाऊद्दीन, अख़लाक अहमद, अबरार अहमद, मिर्जी मेहफूस बेग, सोहेल, फैजान अहमद, अंवार अहमद, सुलेमान अंसारी, नोमान प्रधान जिलाउल रेहमान थे।

Exit mobile version