गाजियाबाद : चुनाव में 370 पार सीट हासिल करना भाजपाइयों का लक्ष्य : पांडा

गाजियाबाद। भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा शामिल हुए। उन्होंने यहां उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने 370 पार सीट हासिल करने का लक्ष्य रखा है।

एक होटल में हुई बैठक में कहा कि भाजपा ने मोदी सरकार द्वारा धारा 370 के एवज में यादगार ऐतिहासिक निर्णय को यादगार बनाने के लिए भाजपा द्वारा 370 के पार, एनडीए सहित 400 पार और कार्यकर्ताओं द्वारा हर बूथ पर 370 वोट अधिक प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है। यह भी कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट दे उसे कमल समझ कर सभी कार्यकर्ता जीत के लिए जी जान से मेहनत करें। इस दौरान बैजयंत पांडा ने कहा हमें 80 के लक्ष्य के साथ साथ नया रिकॉर्ड भी बनाना है वही हमारी ऐतिहासिक उपलब्धि होगी।

70 परसेंट घरों तक पहुंचा पानी
मोदी सरकार में भारत नया भारत बन कर उभरा है। विपक्ष पर निशाना चाहते हुए कहा कि पहले 70 सालों में घर में पानी नहीं पहुंच सका और अब 70 प्रतिशत घरों में नल से जल घर घर पहुंचा है। उन्होंने राम मन्दिर का भी जिक्र किया और कहा हम सौभाग्यशाली हैं जो हमने 500 वर्ष से भी अधिक लंबे अंतराल के बाद प्रत्यक्ष दर्शी बने हैं। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया ने बूथ की पन्ना प्रमुख की अहम रचना सहित सभी संगठनात्मक तैयारियों का पूर्ण ब्योरा उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा के समक्ष रखा।

Exit mobile version