जहर खाकर प्रेमिका के घर पहुंचा युवक, मौत

मेरठ। युवक ने जहर खाया और अपनी प्रेमिका के दरवाजे पर जा पहुंचा। वहां उसकी मौत हो गई। वजह थी प्रेमिका नाराज थी और उसे मनाने की कोशिश में युवक असफल रहा था।

मामला मेरठ के मवाना का है। यहां मीवा गांव में लड़का रहता है। पढ़ाई के दौरान एक लड़की से उसकी दोस्ती हुई। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। लड़की गाजीपुर में रहती थी। पूछताछ में सामने आया कि 3 फरवरी को लड़की ने मवाना के सुभाष चौक पर लड़के को मिलने के लिए बुलाया। लड़का वहां नहीं पहुंचा। 1 घंटा इंतजार करने के बाद लड़की घर लौट आई। वो नाराज थी, उसने लड़के से बात नहीं की। फिर घर आने के बाद गुस्से में जहर खा लिया। घरवालों को जब लड़की की हालत का पता चला तो उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां इलाज के बाद लड़की बच गई।

अब प्रेमी ने दी जान
इसके बाद लड़की ने प्रेमी से बात करना बंद कर दी। लड़का मनाता रहा, लेकिन वह नहीं मानी। परेशान होकर लड़का 18 फरवरी की रात को लड़की के घर पहुंच गया। दरवाजे पर ही उसका हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उससे पूछा तब सामने आया कि उसने भी जहर खा लिया है। उसके परिवार के लोगों को जानकारी भेजी गई। लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका इलाज कराने का प्रयास हुआ, लेकिन सोमवार रात को उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक फिलहाल सि वक्ष ने तहरीर नहीं दी है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

Exit mobile version