गाजियाबादः देव सिंह हत्याकांड के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

गाजियाबाद। जिले की लिंक रोड थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश के भिंड के रहने वाले देव सिंह हत्याकांड में फरार दो हत्यारोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की पूछताछ में दोनों हत्यारोपियों ने बताया कि उन्होंने चाकू से गोदकर देव सिंह की हत्या कर शव फेंका था।

दरअसल लिंकरोड थाना क्षेत्र के वसुंधरा फ्लाईओवर के नीचे पांच फरवरी को निजी कंपनी में गार्ड देव सिंह का शव मिला था। इसके बाद पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि देव सिंह की चाकू से गला रेत कर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल की तो सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पता चला कि देव की हत्या वसुंधरा सेक्टर 2-सी के रहने वाले संदीप शर्मा और विशाल उर्फ वरुण का हाथ है। पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े देव सिंह की बाइक से टकरा गई। इसके बाद दोनों आरोपियों ने देव सिंह को गाली गलौज की देव सिंह ने गुस्से में संदीप के थप्पड़ जड़ दिया। जिससे गुस्साए संदीप और विशाल ने देव सिंह की दौड़ाकर चाकू से गला काटकर हत्या कर दी और हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। देव सिंह की हत्या करने के बाद भेज दोनों आरोपी आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में आ गए जिसके आधार पर पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

संदीप के पैर में लगी गोली
पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान हथियारों की संदीप ने पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया। तब पुलिस ने उसे पर फायरिंग की तो उसके पैर में गोली लग गई। जिसकी वजह से संदीप घायल हो गया। घायल संदीप को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि संदीप ने पुलिस की कस्टडी से भागने का प्रयास किया था।

चोरी के चाकू ले ली जान
मुठभेड़ में गिरफ्तार हत्यारोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जिस चाकू से देव सिंह की हत्या की वो चाकू उन्होंने मीट की दुकान से चोरी किया था। संदीप ने पुलिस को यह भी बताया कि उसे पर शराब पीने के लिए रुपए नहीं थे तो उसने। परिजनों से झगड़ा करने के बाद संदीप अपने दोस्त विशाल के साथ निकल आया और रास्ते में देव सिंह से विवाद पर उसकी हत्या कर दी।

Exit mobile version