गाजियाबाद : इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी आग, छत ढही, लाखों का नुकसान

गाजियाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार में शुक्रवार आधी रात को एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में आग लग गई। आग इतनी भीशण थी कि शोरूम की छत तक ढह गई। मामले की जानकारी पर दमकल टीम पहुंची और घंटेभर बाद हालात पर काबू पाया जा सका।

शुक्रवार मध्यरात्रि वैशाली फायर स्टेशन में सूचना मिली कि लोकप्रिय विहार, खोड़ा में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन वैशाली से मुख्य अग्निशमन अधिकारी तीन गाड़ियां लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर लोगों की भीड़ जमा थी। आग की तेज लपटें उठ रही थीं। इलेक्ट्रॉनिक सामान होने के कारण काला धुआं आसमान में छा गया था। इसके बाद एक गाड़ी साहिबाबाद से और मंगाई गई। आग इतनी तेज थी कि गर्डर-पटिया और टीनशेड नीचे गिर गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही की एक ही मंजिल बना था। वरना बड़ा हादसा हो जाता।

शार्टसर्किट से लगी आग
सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि बंद शोरूम में आग लगी थी। आग लगने के कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। कोई जनहानि नहीं हुई है। हीट के कारण छत गिरी है। आसपास आग फैलने से पहले काबू कर लिया।

Exit mobile version