गाजियाबाद: कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, पांच गिरफ्तार

गाजियाबाद। जिले में अवैध रूप से हुक्का बार चला रहे पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि द सिग्नेचर कैफे की तीसरी मंजिल पर अवैध रूप से हुक्का बार चल रहा था। गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने कब्जे से 02 हुक्का, 02 हुक्का की पाईप, 02 हुक्का की प्लेट व 02 हुक्का चिलम बरामद की है।

मामला जिले की थाना इंदिरापुरम थाना इलाके के का है। यह वसुंधरा सेक्टर-13 के यूनिक आर्केड शॉपिंग कॉम्पलेक्स में द सिग्नेचर कैफे के आड़ में अवैध रूप से हुक्का बार पिछले काफी समय से चल रहा था लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी भनक भी नहीं थी। एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया ट्विटर हैंडल पर अधिकारियों से शिकायत की गई। जिसके बाद इंदिरापुरम थाना पुलिस ने द सिग्नेचर कैफे पर छापेमारी की तो पता चला कि यहां अवैध हुक्का बार चल रहा है।
पुलिस के अधिकारियों ने यह भी बताया कि द सिग्नेचर कैफे की तीसरी मंजिल पर अवैध रुप से हुक्का बार चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान अवैध रूप से हुक्का बार का संचालन कर रहे दाउद चौधरी, राहुल गहलोत, शाहिद, आमोश व समीर को गिरफ्तार किया। सोशल मीडिया पर अवैध हुक्का बार की शिकायत मिलने के बाद से पुलिस चौकी पर तैनात स्टाफ पर भी सवालिया निशान उठाने शुरू हो गए हैं।

अब शुरू हुई अंदरखाने की जांच
पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि जिस जगह हुक्का बार चल रहा था। वहां की चौकी पुलिस को इसकी जानकारी भी नहीं थी। एक व्यक्ति द्वारा पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की गई जिसके बाद थाना पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार पर कार्रवाई की। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है कि इस हुक्का बार से कौन-कौन व्यक्ति जुड़ा हुआ है और यह कब से चल रहा था।

Exit mobile version