आज भारत को दुनिया विश्व मित्र के रूप में देख रही है: मोदी

केरल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिशूर जिले में गुरुवयूर मंदिर का दौरा किया और मंदिर में नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने श्री रामास्वामी मंदिर में पूजा की और दर्शन किए। गुरुवयूर मंदिर का दौरा कर मंदिर में बटुकों को सम्मानित किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के बंदरगाहों, शिपिंग और जलमार्ग क्षेत्र के विकास के लिए 4000 करोड़ से अधिक की कई विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत जब समृद्ध था, जब ग्लोबल जीडीपी में हमारी भागीदारी बहुत बड़ी थी, तब हमारी ताकत हमारे बंदरगाह थे। हमारी बंदरगाह शहर थीं। आज जब भारत फिर से वैश्विक व्यापार का एक बड़ा केंद्र बन रहा है, तब हम फिर से अपनी समुद्र शक्ति को बढ़ाने में जुटे हैं। केरल में भाजपा को सशक्त करने वाले आप सभी कार्यकर्ताओं के सामने आना मेरे लिए सुखद होता है… राजनीतिक हिंसा के बीच भी अपनी विचारधारा और देशभक्ति के प्रति समर्पित रहने वाली कार्यकर्ताओं की पीढ़ी को मैं आज नमन करता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकसभा के चुनाव देश की सरकार चुनने के लिए है, यह बात आपको (कार्यकर्ता) हर वोटर तक पहुंचानी है। भारत सरकार की एक बड़ी जिम्मेदारी देश की सुरक्षा की होती है। हमें वोटर को बताना चाहिए कि 10 वर्ष पहले जब देश में एक कमजोर सरकार थी तो आए दिन आतंकी हमले होते थे। इसका असर देश पर पड़ता था। आज भारत को दुनिया विश्व मित्र के रूप में देख रही है। गल्फ देशों में भारतीयों का सम्मान बढ़ा है और उन्हें सुरक्षा का भरोसा भी मिला है।

लोगों को मिल रहा आयुष्मान कार्ड का लाभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलने से देश के लोगों को एक लाख करोड़ रुपए की बचत हुई है, जन औषधि केंद्रों से 80ःछूट पर दवाई लेने से देश के लोगों के 25 हजार करोड़ रुपए से अधिक बचे हैं। लगातार सरकार द्वारा गरीब की मदद के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिनका उन्हें लाभ मिल रहा है। ऐसा कोई गरीब नहीं बचेगा जिसे योजनाओं का लाभ न मिले।

रामास्वामी मंदिर में दर्शन, सौभाग्य की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ ही दिन पहले अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का लोकार्पण करते हुए मैंने केरल में स्थित रामायण से जुड़े 4 पवित्र मंदिरों की बात की थी। केरल के बाहर बहुत लोग नहीं जानते कि ये मंदिर राजा दशरथ के पुत्रों से जुड़े हैं। ये सौभाग्य की बात है कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतीष्ठा से कुछ दिन पहले ही मुझे श्री रामास्वामी मंदिर में दर्शन करने का अवसर मिला।

Exit mobile version