पंडित धीरेंद्र कृष्ण बोले: यूपी में आ गया रामराज्य, सत्ता का भूखा कभी राजा नहीं बन सकता

गोरखपुर। बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जिस राज्य में भय भूख से मुक्ति मिले वह रामराज्य है। जो सत्ता का भूखा होगा, वह राजा नहीं हो सकता। वह स्वार्थी होगा। सेवा का भूखा ही राजा हो सकता है। रामजी सेवा के भूखे थे। जो प्रजा से सेवा कराए, वह राजा नहीं, जो प्रजा की सेवा करे वह राजा है।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री राम कथा सुनाने गोरखपुर पहुंचे हैं। बड़लहलगंज में अगले 3 दिन तक धीरेंद्र शास्त्री रामकथा कहेंगे। बुधवार को कथा सुनने के लिए 2 लाख लोग पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, जातिवाद से ऊपर उठकर हिंदू को एक होना होगा, तभी भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा। रामजी वनवास से लौट कर आए हैं, अयोध्या उल्लास से भर गया है। वे अनंत रूप धारण कर सबको गले लगाते हैं। रामराज्य का समय आता है तो राम ने सबसे पहले अवधपुरी का जिक्र किया। उन्होंने कहा, कथा का मतलब ये नहीं कि जय श्रीराम का नारा लगाए और चल दिए। कथा का मतलब अपने दिल को अयोध्या मान लो और मन को राजा यानी राम। फिर देखो जैसे अयोध्या में रामजी आ गए, वैसे आपके दिलों में भी राम बस जाएंगे। हर तरफ बस रामराज्य होगा।

राम आए ज्ञानवापी-मथुरा बाकी
उन्होंने कहा कि रामजी अयोध्या आ गए हैं, ज्ञानवापी और मथुरा बाकी है। जब देश में संतों का सम्मान हो, संतों के हाथ में सत्ता हो, तो समझो रामराज्य आ गया।

Exit mobile version