भाजपा-आरएसएस 22 तारीख को एक चुनावी फ्लेवर दिया: राहुल गांधी

File Photo

नागालैंड। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि 22 जनवरी का जो कार्यक्रम है वो राजनीतिक कार्यक्रम बन गया है। भाजपा और आरएसएस ने 22 तारीख को एक चुनावी फ्लेवर दे दिया है और इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष ने वहां जाने से इंकार कर दिया है। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान नागालैंड के कोहिमा में स्थानीय लोगों से मुलाकात की।

राहुल गांधी ने कहा भारत जोड़ों न्याय यात्रा विचारधारा की यात्रा है। इंडिया गठबंधन चुनाव लड़ेगा और जीतेगा। उन्होंने कहा कि पिछले साल हम कन्याकुमारी से कश्मीर तक चले, इसके बाद काफी लोगों ने हमें कहा था कि पूर्व से पश्चिम भी यात्रा करनी चाहिए। मणिपुर से यह यात्रा शुरू हुई, मणिपुर के साथ काफी अन्याय हुआ है। महीनों से हिंसा चल रही है। यहां भाजपा नहीं पहुंची। इसके बाद हम नागालैंड पहुंचे यहां भी प्रधानमंत्री ने नागालैंड के लोगों से एक वादा किया गया था लेकिन उसे भी पूरा नहीं किया। कहा कि पिछले साल हमने देश को अलग-अलग संस्कृतियों, अलग-अलग धर्मों, अलग-अलग भाषाओं को एक साथ लाने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक (भारत जोड़ो) यात्रा की थी और हमारा विचार था कि हमें पूर्व से पश्चिम तक एक यात्रा करनी चाहिए। कांग्रेस ने देश के लोगों को एक साथ जोड़ने का काम किया है और हमारी यात्रा लोगों को जोड़ने में सफल रहेगी।

जो यहां आता है उसे हम राम भक्त समझते हैं
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान नागालैंड में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि यह राजनीति नहीं धर्मनीति है। कल कांग्रेस के नेता यहां आए थे और हमने सबको सम्मानित किया। हमें किसी पार्टी से मतलब नहीं है। जो यहां आता है उसे हम राम भक्त समझते हैं। हम राजनीति से परे हैं।

पूरे देश में राममय माहौल
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि पूरे देश में राममय माहौल है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों के मन में जो प्रसन्नता है वह नजर आ रही है। जो इस मिट्टी से जुड़ा है, चाहे वह किसी धर्म को मानने वाला हो, किसी भी जाति का हो उनके मन में राम बसते हैं। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए विपक्ष का काम केवल बयानबाजी करना है। जनता सब समझ चुकी है 2024 में इनका जवाब देगी।

Exit mobile version