गाजियाबाद: पांच लाख का गांजा समेत तस्कर पकड़ा, सप्लायर की तलाश जारी

गाजियाबाद। जिले में क्राइम ब्रांच ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर एक नशा तस्कर को थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र से 10 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामद 10 किलो गांजे की कीमत बाजार में 5 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफ्तार कर पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया है।

क्राइम ब्रांच ने बस अड्डे के पास थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र से अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर रोहित को गिरफ्तार कर कर लिया। रोहित ने पुलिस को बताया कि वह अनपढ है और दिल्ली में ई-रिक्शा चलाता था, लेकिन ई-रिक्शा चलाने में ज्यादा आमदनी नही हो पाती थी। इसलिए वह दिल्ली में एक गांजा बेचने वाले राहुल नाम के व्यक्ति के संपर्क आया। रोहित राहुल से गांजा खरीद कर लाने लगा खरीदा गया गांजा रोहित नोएडा, गाजियाबाद व दिल्ली में गांजे के छोटे-छोटे पैकेट बनाकर बेचने लगा। उसने बताया कि व पिछले 2-3 वर्षों से गांजा तस्करी का काम कर रहा है। उसने बताया कि वह दिन मे लोगों को दिखाने के लिए ई-रिक्शा चलाता है और इसी की आड में गांजे की तस्करी करता है।

दिल्ली से लाया था सप्लाई
क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किए गए गांजा तस्कर रोहित ने बताया कि वह दिल्ली से गांजा खरीद कर लाया था और गाजियाबाद में जगह-जगह सप्लाई करनी थी। तब तक उसे पुलिस ने पकड़ लिया। रोहित ने पुलिस को यह भी बताया कि वह कभी-कभी उडीसा से भी बस व ट्रेन से गांजा लेकर दिल्ली एनसीआर में आता था।

Exit mobile version