गाजियाबाद: मैच के विवाद में घर पर फायरिंग, गैंगस्टर समेत चार नामजद

गाजियाबाद। वालीबॉल मैच को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक घर पर फायरिंग कर दी। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। ट्रॉनिका सिटी के अगरौला गांव का पूरा मामला है और घटनाक्रम शनिवार रात का बताया जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शनिवार रात तकरीबन 11 बजे थाना ट्रोनिका सिटी के गांव अगरौला में कृष्ण कुमार नाम के व्यक्ति के घर के बाहर फायरिंग हुई है। जांच करने पर पता चला है की कृष्ण कुमार के बेटे विशाल का वंश नामक युवक से वॉलीबॉल मैच के दौरान झगड़ा हुआ था। वंश ने पत्थर से विशाल के पैर में चोट मार दी थी। जिसको लेकर बाद में समझौता भी हो गया था। जिसमे ये तय हुआ था की अब इस विवाद को आगे नही बढ़ाया जाएगा। इसके बावजूद विशाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर वंश के साथ मारपीट की थी। मैच के विवाद के 3 दिन बाद वंश के बड़े भाई हर्ष ने विशाल के घर पर फायरिंग कर दी। यह फायरिंग सीसीटीवी में कैद हो गई। हर्ष करीब 4 महीने पहले जेल से छूटा है और वह बागपत जिले से गैंगस्टर है।

चार के खिलाफ एफआईआर
बताया जा रहा है की मैच के दौरान वंश और विशाल में मैच में पैसे लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद से झगड़ा बढ़ा था। फिलहाल पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Exit mobile version