गाजियाबाद: हनीमून का खर्चा न देने पर विवाहिता को बर्फ से नहलाया, पांच पर केस

गाजियाबाद। जिले में शादी के बाद हनीमून पर गई एक विवाहिता के ससुरालयों ने हनीमून में खर्च हुए 10 लख रुपए न देने पर उसे बर्फ से नहलाया। इतना ही नहीं विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसे कमरे में बंद कर मारपीट भी की गई। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने 5 ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मामला साहिबाबाद कोतवाली इलाके का है। यहां राजेंद्र नगर के रहने वाले रोहित की शादी 4 दिसंबर 2022 को विवाहिता के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों हनीमून पर बाहर घूमने गए जहां करीब 10 लाख रुपए का खर्चा आया था। जब रोहित अपनी पत्नी के साथ हनीमून से वापस लौटा तो उसने अपने परिवार वालों को रुपए खर्च होने की बात बताई। इसके बाद रोहित के घर वाले विवाहिता से हनीमून में खर्च हुए 10 लाख रुपए अपने मायके चलाने की बात कह रहे थे। विवाहिता के मायके वालों की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से वह 10 लाख रुपए नहीं ला पाई तब सास ससुर और पति घर में शामिल अन्य लोगों ने उसके साथ घर कमरे में बंद कर मारपीट की। ससुराल का उत्पीड़न मारपीट तक ही सीमित नहीं रहा वह आए दिन विवाहिता के ऊपर बर्फ डालते थे। व्यवस्था का आरोप है कि जब वह गर्भवती थी तब उसके साथ और ससुर ने जबरन उसे दवाई खिलाकर गर्भपात भी करवा दिया। शादी के बाद से ही रोहित के घर वाले विवाहिता से दहेज में 15 लाख रुपए व कार की मांग कर रहे थे। मायके वालों द्वारा विवाहिता की ससुरालयों की डिमांड ना पूरी करने पर उसे प्रताड़ना मिल रही थी।

शादी के बाद से ही कर रहे थे डिमांड
विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायती पत्र में बताया कि उसके ससुराल वाले उसकी शादी के कुछ दिन बाद से ही दहेज में 15 लाख रुपए की गाड़ी अपने मायके से लाने की डिमांड कर रहे थे। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसके मायके वालों ने शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था 15 लाख रुपए न होने पर वह आए दिन उसे प्रताड़ित कर रहे थे। विवाहिता के घर वालों ने कई बार उसके ससुराल से बात की, लेकिन वह नहीं माने और उन्हें भी बुरा भला कहा।

जांच जारी, होगी कार्रवाई
एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि एक विवाहिता द्वारा कोतवाली में शिकायती पत्र देकर ससुरालयों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। विवाहितल का आरोप है कि उसे बेड से बांधकर बर्फ के पानी से जबरन नहलाया जाता था और उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल कर रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version