गाजियाबाद: विधवा महिला से गैंगरेप, मासूम बच्चे के साथ मायके जाते वक्त हुई वारदात

गाजियाबाद। पांच साल के बच्चे के साथ मायके जाने को निकली विधवा से गैंगरेप की वारदात हो गई। कुछ अंजान लोग उसे गन्ने के खेत में ले गए और बारी-बारी रेप किया। इस बीच उसका बच्चा रोया-चिल्लाया तो लोगों के पहुंचने पर शातिर भाग निकले। पीड़िता के तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शादी मंसूरी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। महिला के पति की तीन साल पहले मौत हो गई थी। महिला अपने पांच साल के बच्चे के साथ अपनी बड़ी बहन के पास गई थी। देर शाम को महिला अपनी बड़ी बहन के यहां से अपने मायके जा रहे थे। वह ऑटो से उतरकर पैदल ही गांव की और जा रही थी। आरोप है कि जब वह बीच रास्ते पर पहुंची तो नकाबपोश तीन युवकों ने महिला को गन्ने के खेत में खींच लिया। एक युवक ने पांच साल के बच्चे का मुंह भीच लिया।

बच्चे के इशारे पर पहुंचे लोग
महिला का आरोप है कि उसके मुंह में कपडा ठूस दिया। फिर तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद तीन आरोपी फरार हो गए। बच्चा खेत के बाहर खड़ा होकर रोने लगा। जब राहगीरों ने बच्चे से रोने का कारण पूछा तो बच्चे ने खेत की और इशारा किया। इसके बाद राहगीरों ने महिला को उसके मायके पहुंचाया। महिला ने परिजनों को आपबीती सुनाई है। महिला अभी तक भी बदहवास स्थिति में है। महिला ने घटना की जानकारी भोजपुर थाने में तहरीर दी है।

मुकदमा दर्ज, दरिंदों की तलाश जारी
एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि महिला की तहरीर पर सामूहिक दूष्कर्म की धाराओं में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे।

Exit mobile version