गाजियाबाद: सीएम पर टिप्पणी करने का आरोपी वसीम गिरफ्तार

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मोहम्मद वसीम को मसूरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो 22 दिसंबर को वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस से बचने के लिए आरोपी दिल्ली भाग गया था।

वीडियो में युवक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी कर रहा था। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। वीडियो में युवक अपनी पहचान मसूरी निवासी वसीम के रूप में बता रहा है। एसीपी मसूरी नरेश कुमार का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपी तलाश की जा रही थी। पकड़ा गया वसीम मूलरूप से मेरठ के लिसाड़ी गेट के फतेहउल्लापुर का रहने वाला है। यहां वह मसूरी में किराये के मकान में रहकर प्लास्टिक की कुर्सी बेचने का काम करता है।

पुलिस ने लिखाया केस
थाना मसूरी में तैनात दरोगा ने वसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। आरोप था कि वसीम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में आपत्तिजनक बातें कह रहा है। पुलिस हिरासत में वसीम एक दरोगा और सिपाही के सहारे घिसटता दिखाई दिया।

वीडियो देख आक्रोशित हैं लोग
इस वीडियो को देखकर लोगों में काफी आक्रोश उत्पन्न हो रहा था। पता करने पर आरोपी का नाम वसीम निवासी मसूरी पता चला। सोशल मीडिया पर यह वीडियो 43 सेकंड का था। आरोपी वसीम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबंध में अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर रहा था।

Exit mobile version