गाजियाबाद: कोहरे को लेकर पश्चिमी यूपी में रेड अलर्ट, बदला स्कूलों का समय

गाजियाबाद। घाने कोहरे और भीषण ठंड की वजह से गाजियाबाद नोएडा सहित पश्चिमी यूपी के कई जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही शिक्षा विभाग की ओर से गाजियाबाद शहर में क्लास एक से आठ तक के स्कूलों के समय में भी परिवर्तन किया गया है। अब गाजियाबाद जिले में 1 से 8 तक के सभी स्कूल सुबह 10 बजे से 3 बजे तक खोले जाएंगे। हालांकि सर्दी अधिक बड़ी तो शीतकालीन अवकाश भी घोषित किया जा सकता है।

घना कोहरा होने की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। जिसकी वजह से सड़क पर चलने वाले वाहनों की भी रफ्तार थम गई है। कोहरे की वजह से प्रदेश भर में लगातार हादसे से भी हो रहे हैं। कोहरा होने की वजह से कई ट्रेन प्रभावित हुई है तो परिवहन विभाग द्वारा रोडवेज बस के संचालन की गति धीमी की गई है। कोहरा और ठंड की वजह से बुजुर्गों और बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में भी घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। यहां भी कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम है जिसकी वजह से लोगों को दिक्कत हो रही है। हालांकि सर्दी से बचाव के लिए सभी शहरों में प्रशासन द्वारा पुख्ता का इंतजाम किए जा रहे हैं।

गाजियाबाद में बदला स्कूलों का समय
कोहरा और बढ़ती ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग की ओर से क्लास एक से आठ तक के सभी स्कूलों में समय परिवर्तन किया गया है। ताकि स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानियों का सामना न करना। बीएसए ओपी यादव ने पत्र जारी कर बताया कि क्लास एक से आठ तक के सभी विद्यालयों को समय 10 बजे से 3 बजे कर दिया गया है। बीएसए ने बताया कि अगर ठंड ज्यादा बड़ी तो शीतकालीन अवकाश भी घोषित किया जा सकता है।

कोहरे को इन जिलों में रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने गाजियाबाद नोएडा के अलावा पश्चिमी यूपी के बागपत, बुलंदशहर के अलावा अलीगढ़, मथुरा, आगरा, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर में रेड ब्लड जारी किया है। मौसम विभाग का मानना है कि यहां इन जिलों में कोहरे के साथ ठंड और बढ़ेगी साथी 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक बारिश होने की भी आशंका जताई गई है।

Exit mobile version