गाजियाबाद: प्रेमी की मदद से पति की हत्या कर खंडहर में फेंकी लाश

गाजियाबाद। प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली महिला व उसके प्रेमी को थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार हत्यारोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि महिला का पति प्रेम संबंध में बाधा बन रहा था। इस लिए हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद शव खंडहर में फेंका था।

थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक बहरामपुर में एक खंडहर मकान में जालौन के गोहन के गांव नावर के रहने वाले शिवम उर्फ सोनू का शव अज्ञात व्यक्ति के रूप में मिला था। शिवम उर्फ सोनू का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो शिवम के छोटे भाई गुलशन पहचान कर पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की। गुलशन ने पुलिस को यह भी बताया कि उसके भाई शिवम उर्फ सोनू ने अपनी पहली पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रियंका नाम की एक महिला से दूसरी शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद सब कुछ ठीक-ठाक रहा, लेकिन इसके बाद प्रियंका के गर्जन सिंह यादव नाम के युवक से प्रेम संबंध हो गए थे। जिसको लेकर प्रियंका शिवम उर्फ सोनू में आए दिन झगड़ा होता था। मार्च के महीने में प्रियंका शिवम से झगड़ा करने के बाद अपने प्रेमी गर्जन सिंह यादव के घर बलिया चली गई थी। कुछ दिन बाद शिवम उर्फ सोनू प्रियंका को मना कर घर ले आया था, लेकिन प्रियंका का प्रेमी गर्जन सिंह यादव भी नोएडा में आकर रहने लगा। इसके बाद शिवम उर्फ सोनू घर में सो रहा था तभी प्रियंका ने प्रेमी गर्जन सिंह यादव के साथ 21 दिसम्बर को मिलकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद प्रियंका और उसके प्रेमी ने शिवम और सोनू के शव को एक खंडहर मकान में फेंक दिया था

पति को छोड़कर चली गई थी प्रियंका
मृतक के भाई गुलशन ने बताया कि उसके भाई को छोड़कर उसकी दूसरी पत्नी प्रियंका मार्च 2023 में छोड़कर चली गई थी। इसके बाद वह मना कर उसे वापस ले आया। जबकि अब यह घटना हो गई। पुलिस ने गिरफ्तार हत्यारोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि महिला का पति प्रेम संबंध में बाधा बन रहा था।

कॉल डिटेल से खुला केस
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर अवलोकन, मकान की सीढियों पर लगे खून के धब्बे व कमरे के फर्श पर लगे खून के धब्बे का फिल्ड यूनिट द्वारा किए गए। टेस्ट व पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मैनुअल इनपुट के माध्यम से घटना का खुलासा किया। इसके बाद ही शिवम उर्फ सोनू के हत्यारोपी पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी गर्जन सिंह यादव को गिरफ्तार किया गया।

Exit mobile version