गाजियाबाद: पत्नी से अवैध संबंधों के शक में युवक ने मामा को गोली मारी

गाजियाबाद। पत्नी से अवैध संबंधों के शक की वजह से एक युवक ने अपने ही चचेरे मामा के पीठ में गोली मार दी। गोली लगने से घायल हुए मामा को परिजनों और पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने गोली मारने वाले भांजे को भी गिरफ्तार कर लिया है।

मामला ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के इलाइचीपुर गांव का बताया जा रहा है। गांव निवासी अरविंद को घर छोड़ने उसका चचेरा भांजा किशनपाल आया था। इसी दौरान किशनपाल ने अरविंद की पीठ में तमंचे से गोली मार दी। गंभीर घायल अरविंद को पुलिस ने परिवार वालों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपी भांजे किशनपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तो आरोपी किशनपाल ने बताया कि उसे शक था कि उसके मामा अरविंद के भाई से उसकी पत्नी के अवैध संबंध हैं। इसको लेकर अरविंद और किशनपाल में दिल्ली में भी झगड़ा हुआ था। घायल किशनपाल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि अरविंद ने अपने भांजे किशनपाल को करीब 10 दिन पहले दिल्ली में ही विवाद के बाद पीटा था। इसी का बदला लेने के लिए किशनपाल ने अरविंद के पीठ में तमंचे से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी से तमंचा भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पूरे मामले की पड़ताल जारी है।

आए दिन किशनपाल का होता था झगड़ा
पुलिस ने बताया कि किशनपाल दिल्ली में रहकर ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उसका आए दिन अपने मामा अरविंद से झगड़ा होता था। झगड़े के पीछे सिर्फ यह वजह थी कि उसे अपने मामा अरविंद के भाई पर पत्नी से अवैध संबंधों का शक था, आरोपी का यह भी कहना था कि उसके मामा का भाई उसके घर अक्सर आता जाता था। कई बार उसने मना भी किया, लेकिन मैं नहीं माना की वजह से आए दिन किशनपाल व मां से लड़ाई झगड़ा होता था।

तमंचा बरामद, तहरीर का इंतजार
मामले में एसीपी सूर्यबली मौर्या ने बताया कि आरोपी भांजे किशनपाल को गिरफ्तार करके मामले में पड़ताल की जा रही है। फिहलाल गोली लगने से घायल हुए मामा अरविंद का इलाज अस्पताल में जारी है। घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर तमंचा भी बरामद कर लिया है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी व घायल के परिजन भी मौके पर पहुंचे हैं। घायल के परिजन जो भी तहरीर देंगे। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version