ईडी के समन पर बोले केजरीवाल: मेरे पास छिपाने को कुछ नहीं

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए। केजरीवाल दस दिन दौरे पर विपश्यना गए हैं। केजरीवाल विपश्यना किस शहर में और किस उद्देश्य गए हैं इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब नीति मामले में उन्हें ईडी द्वारा जारी किए गए समन पर प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ईडी का यह समन भी एजेंसी द्वारा जारी किए गए पिछले समन की तरह अवैध है। ईडी को यह समन वापस लेना चाहिए, क्योंकि यह राजनीति से प्रेरित है। मैंने ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जीवन जिया है। मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। इससे पहले भी ईडी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने अक्तूबर में भी समन जारी कर दो नवंबर को पूछताछ के लिए तलब किया था। केजरीवाल उस दौरान ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए और चुनाव प्रचार करने चले गए थे। आबकारी नीति घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पहले से ही ईडी की रडार पर हैं और कई नेता जेल में भी बंद है। वही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ईडी द्वारा राजनीतिक के तहत कराई जा रही है।

संबित पात्रा बोले: आज भी भाग गए
भाजपा नेता संबित पात्रा का कहना है कि दो नवंबर को ईडी ने शराब नीति घोटाले के सिलसिले में अरविंद केजरीवाल को समन किया था। हाल-फिलहाल में हमने दो घोटाले देखे हैं। मैं पहले ही कह चुका हूं कि इंडिया गठबंधन को जोड़ने वाला फेविकोल शराब है।
350 करोड़ रुपये से अधिक नकदी की गिनती की गई थी और वो शराब का पैसा था जो कांग्रेस सांसद धीरज साहू के आवास से निकला था। जहां तक केजरीवाल के शराब मामले का हिसाब-किताब है तो अभी तक गिनती जारी है। फिर भी अरविंद केजरीवाल की बेशर्मी को देखिए। आज भी भाग गए जैसे वे 2 नवंबर को भागे थे।

Exit mobile version