गाजियाबाद : लोन माफिया की 15 करोड़ की संपत्ति पर सिस्टम का ताला

गाजियाबाद। जिले में लोन माफिया पर अफसरों ने बड़ी कार्रवाई की है। माफिया लक्ष्य तंवर की तीन संपत्तियों को पुलिस ने सीज कर दिया है। तीनों आवासीय संपत्ति हैं और पुलिस ने मुनादी के तहत पूरे इलाके में ढोल पिटवाने के बाद यह कार्रवाई की है। अफसरों के मुताबिक आरोपी की संपत्तियां खोजी जा रही हैं।

लोन माफिया लक्ष्य तंवर का एक बड़ा सिंडिकेट था। यहां गाजियाबाद में लक्ष्य तंवर ने लोन के रूप में फ्रॉड करके कई सौ करोड़ का घोटाला किया था। लक्ष्य के खिलाफ तीन दर्जन से अधिक मुकदमे कायम है। लक्ष्य 30 अगस्त 2021 से जेल में बंद है। मंगलवार को गाजियाबाद पुलिस आर्य नगर में लक्ष्य तंवर की तीन आवासीय संपत्तियों को सीज किया। मंगलवार को सीज हुई संपत्ति कल 606 वर्ग मीटर थी।

15 करोड़ की है संपत्ति
डीसीपी सिटी ज्ञानंजय सिंह के मुताबिक अब से पहले 70 करोड़ की संपत्ति कुर्की जा चुकी है। जो संपत्ति मंगलवार को सीज की गई है। इसकी कीमत 15 करोड़ रुपए है। आगे भी अगर लक्ष्य तंवर की कोई संपत्ति मिलती है, तो उसको सीज किया जाएगा। पुलिस ने संपत्ति सीज करने से पहले वहां ढोल बजवाया और फिर मुनादी की। हालांकि उसकी 70 करोड़ की संपत्ति पहले ही सीज की जा चुकी है।

Exit mobile version