गाजियाबाद : इंक बनाने की फैक्ट्री में लगी आग, करोड़ों की क्षति

गाजियाबाद। मोदीनगर इलाके के सिखैड़ा रोड औद्योगिक क्षेत्र में आनंद इंडस्ट्रीज नाम से बनी प्रिंटिंग इंक बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में आग किस कारण से लगी इसकी जानकारी और नुकसान का आंकलन करने में दमकल विभाग लगा हुआ है। हालांकि आग पर दमकल की गाड़ियों ने काबू पाया लिया है। गनीमत रही कि इस हादसे में जनहानि नहीं हुई है।

निवाड़ी के रहने वाले फैक्ट्री मालिक गौरव त्यागी ने बताया कि सिखैड़ा औद्योगिक क्षेत्र में आनंद इंडस्ट्रीज के नाम से प्रिंटिंग इंक बनाने के फैक्ट्री है। फैक्ट्री में करीब 15 कर्मचारी काम करते हैं। छुट्टी होने की वजह से फैक्ट्री में कोई कर्मचारी नहीं था। फैक्ट्री देखने जब गौरव त्यागी के भाई भावेश त्यागी वहां पहुंचे तो उन्हें फैक्टरी के पिछले हिस्से से धुआं उठता देखा। तब उन्होंने फैक्ट्री में आग लगने की सूचना दमकलकर्मियों को दी। लेकिन तब तक फैक्ट्री में आग में विकराल रूप ले लिया था और फैक्ट्री में लाखों रुपए का नुकसान हो गया। फैक्ट्री में अगर मजदूर होते तो जान भी जा सकती थी। फिलहाल फैक्ट्री के पीछे खाली पड़े फ्लैट में उगी घास में आग लगने की वजह से ही फैक्ट्री में आग लगने की बात सामने आ रही है। आग लगने का सही कारण और आग से हुई क्षति का आंकलन करने में फैक्ट्री मालिक और दमकल विभाग लगा हुआ है। अंदाजा लगाया जा रहा है की फैक्ट्री के पीछे खाली प्लेट में सूखी घास और झाड़ियां है जिसमें आग लगी होगी उसने ही फैक्ट्री को तबाह किया होगा।

ढाई घंटे में काबू हुए हालात
मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने राहुल पाल ने बताया कि फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियों और एक फोम टेंडर की मदद से लगभग ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू पाया गया। फैक्ट्री में ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल होता है। इस वजह से आग में विकराल रूप धारण कर लिया।

दो करोड़ के नुकसान की आशंका
फैक्ट्री मालिक गौरव त्यागी ने बताया अचानक लगी भीषण आग से करीब करीब दो करोड़ के नुकसान की आशंका है। सही आंकलन तो पूरी जांच पड़ताल के बाद ही पता चल पाएगा। उन्होंने बताया की फैक्ट्री में इतनी भीषण आग लगी थी कि दमकल कर्मियों को आसपास की फैक्ट्री में भी काम कर रहे लोगों को बाहर निकलना पड़ा। आग लगने का भी सही कारण अभी स्पष्ट नहीं है फिलहाल फैक्ट्री के पीछे खाली पड़े फ्लैट में घास और झाड़ियां में आग लगने से फैक्ट्री में आज पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version