गाजियाबाद : एक्सीडेंट में समझौते के नाम पर सिपाही ने ली रिश्वत, सस्पेंड

गाजियाबाद। जिले में तैनात सिपाही का घूस लेते हुए वीडियो सामने आया है। इसमें सिपाही रुपये लेता हुआ दिखाई पड़ रहा है। मामले की भनक पर अफसरों ने जांच कराई, जबकि इसके बाद सिपाही के खिलाफ भ्रश्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा कायम कराया है। उसे सस्पेंड कर विभागीय जांच अलग से कराई जा रही है।

एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह के मुताबिक वीडियो में दिख रहा सिपाही भीम सिंह है। भीम सिंह थाना सिहानी गेट की चौकी लोहिया नगर में तैनात है। चौकी क्षेत्र में दो कारों का एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें समझौता के नाम पर भीम सिंह ने दो हजार रुपए लिए थे। पीड़ित ने पैसे देते हुए भीम सिंह का स्ट्रिंग कर लिया और वीडियो बना लिया। इस मामले में चौकी इंचार्ज लोहिया नगर अजय कुमार सिंह के मुकदमा दर्ज करवाया है। साथ ही सिपाही को सस्पेंड करके उसके खिलाफ जांच बैठा दी गई है। लोहिया नगर चौकी इंचार्ज अजय कुमार सिंह की तरफ से थाना सिहानी गेट में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। वीडियो में एक व्यक्ति जो वर्दी पहने हुए है, वो पैसे ले रहा है। इसकी जांच करने पर पता चला कि यह सिपाही भीम सिंह है। थाना सिहानी गेट में भीम सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 और 13 में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

15 दिन पुराना है वीडियो
अधिकारियों के मुताबिक यह वीडियो तकरीबन 15 दिन पुराना है। हालांकि पीड़ित ने अब इसे वायरल किया है। पुलिस ने रुपये देने वाले शख्स का बयान भी दर्ज किया है। चूंकि यह एक्सीडेंट 15 दिन पहले हुआ था। ऐसे में अफसर भी यही मान रहे हैं। हालांकि किस दिन डील हुई और रकम ली गई। यह जानकारी पीड़ित से लेकर जांच रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा।

Exit mobile version