करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दिनदहाड़े हत्या, लॉरेंस गैंग के गुर्गे ने ली जिम्मेदारी

राजस्थान। मंगलवार को जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिस वक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह की गोगामेड़ी गोली मारकर हत्या की गई उसे वक्त एक व्यक्ति भी उनके साथ बैठा हुआ था, हालांकि बदमाशों ने उसे व्यक्ति को कोई क्षति नहीं पहुंचाई है।

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग गैंगस्टर रोहित गोदारा ने लेते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। हत्याकांड की वारदात अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के अधिकारियों की माने तो करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के शरीर में चार गोलियां लगी है गोली लगने से एक सुरक्षा कर्मी भी घायल बताया जा रहा है। हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला रोहित गोदारा लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या करने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रोहित ने हत्या करने की बात को स्वीकार किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

तीन बदमाशों ने की हत्या, घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद
जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा तीन लोग यहां आए थे और उन्होंने सुखदेव सिंह से मिलने के लिए कहा। अनुमति मिलने के बाद वे अंदर गए। उनसे करीब 10 मिनट तक बातचीत की और फिर सुखदेव सिंह पर फायरिंग कर दी। सुखदेव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में उनका एक सुरक्षा गार्ड भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

भाजपा नेता गजेंद्र सिंह ने जताया दुख
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने दुःख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी की हत्या के समाचार से स्तब्ध हूं। इस संदर्भ में पुलिस कमिश्नर से जानकारी ली है और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी के लिए कहा है।

Exit mobile version