कार्तिक पूर्णिमा: देव दीपावली पर वाराणसी गंगाघाट पर जले दीप, हुई आतशिबाजी

वाराणसी। देव दीपावली समारोह धूमधाम से मनाया गया। देव दीपावली उत्सव के अवसर पर दशास्वमेध घाट पर गंगा आरती की गई। घाटों पर लेज़र लाइट के साथ आतिशबाजी की गई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

देव दिवाली को लेकर वाराणसी के सभी घाटों को विशेष दीप जलाकर सजाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और राजनयिकों ने देव दीपावली उत्सव के अवसर पर दीए जलाए। देव दिपावली देखने 70 से अधिक देशों के राजदूत और राजनयिक वाराणसी के नमो घाट पर मौजूद रहे। दीपावली पर 8 से 10 लाख पर्यटकों काशी पहुंचे. सुरक्षा के भी कड़े इंतज़ाम किए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वेन के साथ बातचीत भी की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा हम लोग अमावस्या के दिन दीपावली मनाते हैं। कार्तिक पूर्णिमा की तिथि देवताओं की दीपावली है। देव दीपावली की परंपरा कई वर्षों से यहां पर है। पीएम मोदी के कारण देव दीपावली का कार्यक्रम न केवल काशी बल्कि पूरी दुनिया का एक आध्यात्मिक कार्यक्रम बन गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज काशी में लाखों दीपक जल रहे हैं और इस पूरे कार्यक्रम के साक्षी बन रहे हैं दुनिया के 70 देशों के राजनियक। ये पीएम मोदी के कारण ही संभव हुआ है इसके लिए उनका आभार। वाराणसी के अलावा प्रयागराज के भी कई घाटों पर देव दीपावली मनाई गई।

देव दीपावली, अविश्वसनीय अनुभव: ग्रीस राजदूत
देव दीपावली उत्सव में हिस्सा लेने पर भारत में ग्रीस के राजदूत दिमित्रियोस इओन्नौ ने कहा अविश्वसनीय अनुभव रहा। इससे हमें और करीब आने तथा भारतीय आध्यात्मिकता को बेहतर ढंग से समझने का मौका मिला।

यह पहली बार है जब मैंने ऐसा कुछ देखा: मांडे
देव दीपावली उत्सव में हिस्सा लेने पर दक्षिण सूडान दूतावास से मार्टिन डैनियल मांडे ने कहा मैं बहुत खुश हूं। यह पहली बार है जब मैंने ऐसा कुछ देखा है। हमें आमंत्रित करने के लिए मैं भारत सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं। यूरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फ़िन ने कहा मैंने आधुनिकता और परंपरा के बीच इस अविश्वसनीय ध्वनि और लाइट शो को देखा। हमने वास्तव में इसका आनंद लिया।

Exit mobile version