गाजियाबाद: यमुना को लेकर सियासत गर्मायी, आप मंत्री अपने बयान में फंसीं

गाजियाबाद। छठ पूजा पर्व के बीच हिंडन व यमुना नदी को लेकर सियासत तेज हो गई है। दोनों नदियों में प्रदूषण है और सरकारें एक-दूसरे को इसका जिम्मेदार ठहरा रही हैं। अरविंद केजरीवाल सरकार की मंत्री आतिशी ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि यूपी सरकार प्रदूषित पानी दिल्ली भेज रही है। हालांकि इस बयान के बाद वह खुद असहज हो गई हैं। क्योंकि यमुना नदी दिल्ली से बहते हुए यूपी में एंट्री करती है।

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी शुक्रवार को कालिंदी कुंज बैराज के पास छठ पर्व की तैयारियों का मुआयना करने के लिए पहुंची थीं। कहा कि यमुना नदी में ये सारा फोम यूपी इरिगेशन के बैराज कालिंदी कुंज से होकर आता है। अभी छठ के समय हम इसका अरेंजमेंट करेंगे। लेकिन मेरा यूपी सरकार से आग्रह है कि वो अपना प्रदूषित पानी दिल्ली न भेजें। दरअसल, कालिंदी कुंज बैराज दिल्ली और नोएडा के बॉर्डर पर है। इस बैराज का संचालन उप्र सिंचाई विभाग करता है। मंत्री आतिशी के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता अनुजा कपूर ने कहा, दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी कह रही है कि वह फोम वाला गंदा पानी यमुना में न छोड़ें। जबकि यमुना दिल्ली होते हुए फिर यूपी में प्रवेश करती है और यह जिस बैराज की बात कर रही हैं, उस बैराज से पानी दिल्ली में आता ही नहीं है। सोचिए यह दिल्ली की शिक्षा मंत्री हैं।

एक्स प्लेटफार्म पर भी घेराबंदी
अतिशि के बयान के बाद उनकी एक्स प्लेटफार्म पर भी घेराबंदी हो रही है। लोगों ने लिखा है कि इनसे मिलिए, ये यमुना की धारा उल्टी बहा रही हैं। इनके मुताबिक यमुना यूपी से दिल्ली आती है। धन्य हो। शिक्षा का क्या होगा, शिक्षा मंत्री ऐसी हैं तों। अब ये नया ट्रेंड है कि हर समस्या के लिए दूसरों को ही दोष दो।
वैसे इस वामपंथन ने यमुना जी को उल्टी दिशा में प्रवाहित कर ही दिया है। अब यह उसकी पुष्टि भी करेगी। वों जाकर यमुना जी में कूद जायेगी और इनके चाहने वाले इनको दिल्ली में निकाल लेंगे। इसके अलावा भी लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया रखी है।

Exit mobile version