गाजियाबाद: दो लाख रुपये दो, वरना बेटी से रेप कर बनाएंगे अश्लील वीडियो, एफआइआर दर्ज

गाजियाबाद। इलाके में दुकान पर गई एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया। घंटाघर कोतवाली इलाके में हुई इस वारदात के बाद अपहरणकर्ताओं ने किशोरी की मां से फोन पर दो लाख की फिरौती की मांग की है। फिरौती की रकम न देने पर किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विजयनगर क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उनकी 16 साल की बेटी तुराबनगर में कॉस्मेटिक की छोटी दुकान चलाती है। 13 नवंबर को उनकी बेटी दुकान पर गई थी, इसी बीच वह लापता हो गई। अगले दिन शाम को उनके पास अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह दो लाख का इंतजाम कर दे दे, नहीं तो उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी जाएगी। मां ने बताया कि उसकी बेटी की कमाई से भी पूरे परिवार का खर्च चलता है। आरोपी पहले भी किशोरी के साथ अश्लील हरकत कर चुके हैं। यह बात उसने खुद भी उनको बताई थी।

सहारनपुर में कैद है पीड़िता
किशोरी की मां ने बताया कि आरोपियों ने फोन पर किशोरी से उनकी एक बार बात कराई है। वह खुद को सहारनपुर में बता रही है। उसने बताया कि उसको आरोपियों ने एक बंद कमरे में कैद कर दिया है। अब आरोपियों ने अपना नंबर को बंद कर दिया है। वह काफी डरी हुई है। महिला ने बताया कि किशोरी के साथ कुछ बड़ी घटना हो सकती है। आरोपी उसको कहीं बेचने की बात भी कह रहे थे।

जल्द बरामद करेंगे किशोरी
एसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। पुलिस की दो टीमें इस पर काम कर रही हैं। किशोरी को सकुशल बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Exit mobile version