विकसित भारत की भव्य-दिव्य इमारत का निर्माण हमारा लक्ष्य: मोदी

File Photo

झारखंड। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड का दौरा किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने खूंटी में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर विकासशील भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त जारी की। खूंटी में एक प्रदर्शनी का निरीक्षण भी किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा अगले 25 वर्षों के अमृतकाल में अगर हमें विकसित भारत की भव्य और दिव्य इमारत का निर्माण करना है तो हमें उसके 4 अमृत स्तंभो को और मजबूत करना होगा। इन चार स्तंभों को हम जितना मजबूत करेंगे, विकसित भारत की इमारत भी उतनी ही ऊंची उठेगी। प्रधानमंत्री ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा, सैचुरेशन के सरकार के लक्ष्यों को प्राप्त करने का सशक्त माध्यम बनेगी। पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान, विलुप्त होने की कगार पर खड़ी जनजातियों की रक्षा करेगा, उन्हें सशक्त करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा जनजातीय गौरव और संघर्ष के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा की गाथा हर देशवासी को प्रेरणा से भर देती है।

भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खूंटी में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर खूंटी जिले में उनके पैतृक गांव उलिहातु में पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

राष्ट्रपति ने किया भावपूर्ण स्मरण
भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत सरकार ने 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लेकर सदियों से उपेक्षित जनजातीय समाज के प्रति सबका साथ सबका विकास के हमारे संकल्प को और मजबूत बनाया है।

Exit mobile version