कलेक्शन एजेंट से लूट करने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

गाजियाबाद। स्वाट टीम और लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने कलेक्शन एजेंट के साथ लूट की घटना करने वाले एक बदमाश को पुलिस में मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार बदमाश के पास से एक स्कूटी, 20 हजार रुपये व तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं।

6 नवंबर को जोहरीपुर मेट्रो स्टेशन के पास बदमाशों ने दिल्ली के कलेक्शन एजेंट के साथ साढ़े चार लाख रुपए की लूट की थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू की। इसके बाद पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बेहटा हाजीपुर नहर रोड पर एक स्कूटी पर सवार दो लोग जाते देखे तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन स्कूटी सवार दोनों लोग पुलिस को देखकर वापस भागने लगे। तब पुलिस ने उनका पीछा किया। इसके बाद स्कूटी छोड़कर वह दोनों लोग पुलिस पर फायरिंग करने लगे। गोली लगने से घायल बदमाश ने अपना नाम योगेश निवासी ईस्ट गोकलपुरी दिल्ली बताया है। उसने बताया कि कलेक्शन एजेंट से लूट की घटना में वह शामिल था। इसलिए पुलिस को देखकर भागने लगा था। उसने बताया कि कलेक्शन एजेंट से लूटे गए शेष रुपए अन्य साथियों के पास हैं। पुलिस योगेश से लूटपाट की घटना में शामिल और बदमाशों की तलाश में है।

खुलासा में लगाई गई थी छह टीमें
दिल्ली के कलेक्शन एजेंट से हुई लूटपाट की घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस ने 6 टीमों का गठन किया था। लूटपाट की बड़ी घटना होने की वजह से यह छोटी में जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से घटना का खुलासा करने में लग गई। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।

बाकी के बदमाशों की तलाश जारी
एसीपी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाश गोली लगने से घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश योगेश से पूछताछ की जा रही है कि उसके साथ कितने अन्य लोग शामिल हैं। इस लूट की घटना में शामिल सभी बदमाशों को योगेश की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version