अयोध्या में मनाया जाएगा दीपोत्सव, 24 लाख 60 दीये जलाकर बनेगा विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या। धर्मानगरी अयोध्या में आज दीपोत्सव मनाया जाएगा इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। दीपोत्सव में 24 लाख 70000 दिए जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान राम का राजतिलक करेंगे। सबसे पहला दिया रामलाल के दरबार में जलेगा इसके बाद पूरे अयोध्या में रोशनी का पर्व दीपोत्सव मनाया जाएगा।

दीपोत्सव कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी कार्यक्रम में शामिल होंगी। आयोजन को भव्य बनाने के लिए राम कथा पार्क में करीब 5000 अतिथि मौजूद रहेंगे।
दीपोत्सव दौरान के दौरान करीब 80 लाख रुपए की कीमत की ग्रीन पटाखे की आतिशबाजी सरयू पुल पर होगी। दीपोत्सव के लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। यहां अयोध्या के कोने-कोने पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो। यहां दीपोत्सव के लिए जो दीये रखे गए हैं उनमें तेल भरने का काम जारी है, और यहां पर भारी पुलिस फोर्स भी तैनात है। ताकि दीये को कोई इधर से उधर ना कर पाए। दीपोत्सव शाम होते ही शुरू हो जाएगा इसको लेकर सजावट की भी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। अयोध्या के हर घर में विशेष सजावट की गई है।

राम की पौड़ी पर जलाए जाएंगे 21 लाख दिए
विश्व रिकार्ड बनाने के लिए 24 लाख 60 हजार दिए केवल श्री राम की पौड़ी पर जलाने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा पूरी अयोध्या में करीब 30 लाख दिए जलाकर विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी है। शनिवार शाम को जैसे ही राम की पौड़ी पर दीये जलेंगे वैसे ही पूरी अयोध्या जगमगा उठेगी।

52 देश के राजदूत होंगे शामिल
अयोध्या में होने वाले भव्य दीपोत्सव में 52 देश के राजदूत शामिल होंगे। यहां चार देशों के रामलीला के कलाकार मंचन करेंगे। इसके अलावा राम की पौड़ी पर लेजर शो सो के माध्यम से भी राम कथा का प्रसंग दिखाया जाएगा। कार्यक्रम को भावी और दिव्या बनाने के लिए 25000 स्वयंसेवकों ने भी 51 घाटों पर 24 लाख 60 हजार दिए लगाने में सहयोग किया।

Exit mobile version