जुए में हारने के बाद पत्नी को दिल्ली में गिरवी रख आया पति

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के डिडौली कोतवाली के एक गांव का रहने वाला एक व्यक्ति दिल्ली में रहकर जुआ खेलता था। जुए में हारने के बाद उसने अपनी पत्नी को गिरवी रख दिया। गिरवी रखी गई महिला के हाथ गिरवी रखने वाले लोगों का मोबाइल मिल गया। जिसके बाद उसने अपने भाई को फोन कर पूरी घटना बताई। फिर भाई ने पुलिस की मदद से अपनी बहन को छुड़ाया।

मामले में सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया की भाई की तारीफ पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला के भाई का आरोप है कि उसने अपनी बहन की शादी 3 साल पहले की थी। शादी के बाद से ही उसका बहनोई 15 लख रुपए की डिमांड करने लगा। आरोपी पति दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। उसे जुआ खेलने की आदत है। आरोपी जुआ खेलते खेलते इतना कर्ज में डूब गया कि उसे जुआरियों ने परेशान करना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी अपनी पत्नी पर मायके से 15 लाख रुपए लाने का दबाव बनाने लगा। रुपए की डिमांड पूरी न करने पर पत्नी को उसने जुआरी के पास गिरवी रख दिया। गिरवी रखने के बाद आरोपी पति दिल्ली से अपने गांव वापस चला आया। जुआरी को वह आश्वासन देकर आया कि जब वह पैसे का भुगतान कर देगा तब वह अपनी पत्नी को छुड़ा कर ले जाएगा। गिरवी रखने के तीसरे दिन महिला के हाथ में मोबाइल लग गया। तब महिला ने अपने भाई को पूरी घटना बताई तो मायके वालों के होश उड़ गए। भाई दिल्ली पहुंचा और पुलिस की मदद से अपनी बहन को बंधन मुक्त कराकर अपने घर ले आया।

भाई ने दर्ज कराया नौ लोगों पर मुकदमा
महिला के भाई ने उसके पति समेत 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। भाई का आरोप है कि उसका पति और उसके ससुराल वाले शादी के बाद से ही उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उन्होंने सारी हदें पार करके उसकी बहन को गिरवी भी रख दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पति द्वारा एक पत्नी को गिरवी रखने का मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

छह महीने पहले दिल्ली पहुंची थी महिला
गिरवी रखी गई महिला के मायके वालों का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर 6 महीने पहले घर से निकाल दिया था। तब मैं अपने पति के पास दिल्ली चली गई थी। आरोप है कि देवर ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की थी। आरोप है कि ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर कुछ दिन से महिला अपने मायके में भी रही थी।

Exit mobile version