लखनऊ के बाद गाजियाबाद में भी यूपी 112 कर्मचारियों का धरना

गाजियाबाद। लखनऊ के बाद मंगलवार को गोविंदपुरम में यूपी 112 के आउटसोर्सिंग पर काम करने वाली महिला कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रही महिला कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वाली सभी महिला कर्मचारी संवाद अधिकारी की पोस्ट पर तैनात है। गाजियाबाद के अलावा मेरठ और प्रयागराज में भी हड़ताल कर धरना प्रदर्शन जारी है।

धरना प्रदर्शन कर रही डायल 112 में तैनात महिला कर्मचारियों को कहना है कि अब नई कंपनी को टेंडर दे दिया गया है। नई कंपनी हमें बाहर निकालने की बात कर रही है। इसके अलावा महिला कर्मचारियों ने 18000 रुपए वेतन दिए जाने की भी मांग की है। धरना प्रदर्शन कर रही महिला कर्मचारियों को कहना है कि जब तक उन्हें नया ऑफर लेटर 18000 रुपए वेतन का नहीं मिल जाएगा तब तक वह करना प्रदर्शन जारी रखेंगी। महिला कर्मचारियों का यह भी कहना है की नई कंपनी ने उनसे कॉन्ट्रैक्ट साइन भी नहीं कराए हैं और ना ही उन्हें नई नियुक्ति पत्र दिए हैं। आरोप है
कि कंपनी अपने मनमाने एजेंट से काम करने के लिए दबाव बना रही है।गाजियाबाद कंट्रोल रूम में 60 महिला कर्मी तैनात है।

18000 वेतन का ऑफर लेटर न मिलने तक रहेगा धरना
धरना प्रदर्शन कर रही महिला कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें ड्यूटी करते हुए 5 साल हो गए, लेकिन एक भी रुपए सरकार की ओर से नहीं बढ़ाया गया। उन्होंने मांग की है की नई कंपनी को ठेका दिया गया है..तो उन्हें ₹18000 की वेतन का ऑफर लेटर दिलवाया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि हम लोग दिन-रात मेहनत करके काम करते हैं इसके बाद भी हमें मेहनत सही और समय पर पैसा नहीं मिल पाता। हम लोगों को भी घर चलने में परेशानियां होती हैं।

कंपनी बदले जाने से उठी वेतन बढ़ाने की मांग
लखनऊ प्रयागराज के अलावा गाजियाबाद में भी डायल 112 मित्र महिलाओं ने वेतन 18000 रुपए बढ़ाने की मांग की है। धरना कर रही महिला कर्मचारियों का आरोप है पहले एमडीएसएल टेक महिंद्रा का ठेका था, लेकिन नवंबर में बिन कंपनी नाम के लिए यह ठेका स्वीकृत कर दिया गया। महिलाओं को कहना है कि अभी तक कंपनी द्वारा ना तो उनसे कांटेक्ट साइन कराए गए हैं, ना ही कोई पैसे के लेनदेन की बात की गई है। जिससे उनको अपनी नौकरी का खतरा सता रहा है।

Exit mobile version