ईडी दफ्तर में आज पेश नहीं होंगे दिल्ली सीएम

File Photo

नई दिल्ली। शराब घोटाले के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज गुरुवार को ईडी ऑफिस में अपना पक्ष रखने के लिए पेश नहीं होंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के इशारे पर ईडी द्वारा समन भेजने का आरोप लगाया है। अरविंद केजरीवाल पंजाब में जनसभा में शामिल होंगे।

शराब घोटाले के मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह के अलावा कई नेताओं के यहां भी ईडी द्वारा छापेमारी की गई है। जिसमें संजय सिंह और मनीष सिसोदिया ईडी की हिरासत में है। ईडी द्वारा लगातार आम आदमी पार्टी के नेताओं के यहां हो रही छापेमारी और कार्रवाई से राजनीति का माहौल गर्म हो गया है। शराब घोटाले मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सीबीआई ने 16 अप्रैल को 56 प्रश्न पूछे थे। सीबीआई की पूछताछ के बाद अब ईडी पूछताछ कर रही है।

दिल्ली की बढ़ाई गई सुरक्षा
अरविंद केजरीवाल की ईडी के दफ्तर में पेश होने को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। जिसको लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करे है। सुबह से ही ईडी दफ्तर के चारों तरह पुलिस की बैरिकेडिंग कर पुलिस और पैरामिलिट्री की तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर राजघाट पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

भाजपा के इशारे पर भेजा गया नोटिस
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईदी को जवाब दिया समन का नोटिस अवैध और राजनीति से प्रेरित है। नोटिस भाजपा के इशारे पर भेजा गया है। नोटिस यह सुनिश्चित करने के लिए भेजा गया है कि मैं चार राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए जाने में असमर्थ रहूं। ईडी को तुरंत नोटिस वापस लेना चाहिए। वहीं -आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा यह न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया देख रही है कि केंद्र सरकार सत्ता के नशे में चूर है और वह इतनी अहंकारी है कि हर छोटी राजनीतिक पार्टी को कुचल देना चाहती है। आम आदमी पार्टी एक उभरती हुई राष्ट्रीय पार्टी है और भाजपा सरकार उसे कुचलने के लिए हर कोशिश कर रही है।

राजकुमार के ठिकानों पर छापेमारी
दिल्ली शराब घोटाले के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा समन भेजने के बाद अब दिल्ली के मंत्री राज कुमार आनंद के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की। आज सुबह से सर्च जारी है। उनसे जुड़े 9 परिसरों पर छापेमारी चल रही है। इससे पहले मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह पर भी छापेमारी के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। ईडी की कार्रवाई से आम आदमी पार्टी के नेताओं की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है तो वहीं पूरे देश में राजनीति का माहौल गर्म हो गया है।

Exit mobile version