गाजियाबाद में आज रहेंगे सीएम, स्टूडेंट्स को बाटेंगे डिग्री

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुधवार को गाजियाबाद आ रहे हैं। मुख्यमंत्री दिल्ली मेरठ मार्ग पर काइट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के सिल्वर जुबली और डिग्री वितरण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री का हेलीपैड आईटीएस संस्थान में उतरेगा।

मुख्यमंत्री की आगमन को लेकर जिले के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। सभी विभागों के अधिकारी अपनी अपनी तैयारी पूरी करने में जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मेरठ दिल्ली हाईवे पर गड्ढों को भी रातों-रात सही कर दिया गया है। 20 अक्टूबर को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गाजियाबाद रैपिड रेल नमो भारत के उद्घाटन में आए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय वायुयान से सबसे पहले हिंडन एयरबेस आएंगे वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा मुरादनगर के मोती नगर मुरादनगर के काइट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट पहुंचेगे। मुख्यमंत्री यहां करीब 40 से 45 मिनट तक रखेंगे इस दौरान वह सिल्वर जुबली प्रोग्राम में शामिल होकर स्टूडेंट को डिग्रियां भी बाटेंगे। सिल्वर जुबली और डिग्री वितरण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली के लिए सड़क मार्ग द्वारा रवाना होंगे। दिल्ली में मुख्यमंत्री केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। यहां मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के बीच उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर गहनता से चर्चा होगी।

अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जाएगा
हेलीपैड का पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा, डीपी ग्रामीण विवेक चंद्र यादव और एसडीएम मोदी नगर ने कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था देखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया है।

डेढ़ हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा में लगाए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कुछ मार्गों को रूट डायवर्ट भी किया गया है। प्रशासन ने इंडियन एयरबेस से लेकर काइट इंस्टिट्यूट और दिल्ली मेरठ हाईवे पर सुरक्षा के खड़े इंतजाम किए हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में करीब डेढ़ हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 दिन में चौथी बार गाजियाबाद आ रहे हैं।

Exit mobile version