यथार्थ ग्रुप के दो अस्पतालों पर इनकम टैक्स की रेड

गाजियाबाद। नोएडा और बुलंदशहर के दो अस्पतालों पर इनकम टैक्स की टीम ने छापामारी की है। दोनों अस्पताल यथार्थ ग्रुप के हैं। फिलहाल टीम वहां सर्च कर रही हैै।

बताया जाता है कि पिछले कुछ समय से टीम को टैक्स में हेराफेरी और गलत ट्रांजैक्शन की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद से दिल्ली यूनिट की टीम गुरुवार सुबह से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और अन्य ठिकानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन चला रही है। नोएडा का यथार्थ अस्पतालों का दूसरा सबसे बड़ा ग्रुप है। इससे पहले मेट्रो और नियो अस्पताल पर भी इनकम टैक्स की रेड हो चुकी है। नोएडा में सेक्टर-110 के अलावा ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में यथार्थ अस्पताल है। इसके अलावा इनके रीजनल ऑफिस और एडमिन से जुड़े लोगों के यहां भी सर्च की जा रही है। वहां से दस्तावेजों और इनपुट के आधार पर कर्मचारियों से सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। हालांकि, अस्पताल की इनडोर और आउटडोर व्च्क् में मरीजों को कोई परेशानी नहीं है। दिल्ली यूनिट की कई टीम इस सर्च को कंडक्ट कर रही है। सर्च लंबी या दो से तीन दिन तक भी चल सकती है। यहां टैक्स चोरी का मामला ही सामने आया है। यथार्थ हॉस्पिटल के मालिक डॉक्टर अजय कुमार त्यागी हैं। वे मूल रूप से बुलंदशहर में स्याना क्षेत्र के रहने वाले हैं। स्याना कस्बे में ही इनका संस्कार फार्म हाउस है। इसके अलावा बुलंदशहर में एक, नोएडा में दो, ग्रेटर नोएडा में एक हॉस्पिटल हैं। मध्यप्रदेश के ओरछा में भी एक हॉस्पिटल है। जिसके लिए कुछ ही दिनों में 135 करोड़ रुपए के सर्जिकल रोबोट खरीदने की प्रक्रिया भी चल रही है।

मरीज की जान गई परिजनों का हंगामा
यथार्थ हॉस्पिटल की दूसरी यूनिट में मरीज की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही से मरीज की जान गई है। परिजन अस्पताल के गेट पर हंगामा करने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराया। परिजनों का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, जब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। यह मामला बीटा 2 क्षेत्र का है। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने अपने मरीज को इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया था। मगर डॉक्टरों की लापरवाही के कारण मरीज की मौत हो गई। अस्पताल के लोग डेडबॉडी देने के नाम पर मोटी रकम मांग रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे परिजनों ने अस्पताल मुर्दाबाद के नारे लगाए। पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस के मुताबिक, महिला को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। उसे डेंगू हुआ था। उसका प्लेटलेट्स 30 हजार था। डॉक्टरों ने उसका इलाज किया, लेकिन वह उसे बचाने में सफल नहीं हो सके। हॉस्पिटल प्रबंधन फिलहाल परिजनों से वार्ता कर रहा है।

इनकम में 39 परसेंट की बढ़ोत्तरी
बिजनेस के आंकड़े बताते हैं कि इस साल पहली तिमाही के यथार्थ हॉस्पिटल के नतीजे अच्छे रहे हैं। पहले तिमाही में हॉस्पिटल का रेवेन्यू 111.07 करोड़ रुपए रहा। आय में कुल 39 परसेंट की बढ़ोतरी हुई। कुछ दिनों पहले हॉस्पिटल ने ये भी दावा किया था कि उसने सभी बैंकों के कर्जे चुका दिए है।

Exit mobile version