माउंट कुन में हिमस्खलन, सेना का एक जवान शहीद, तीन लापता

लद्दाख। लद्दाख के माउंट कुन में अचानक हिमस्खलन हो गया। जिसमें फंसकर सेना का एक जवान शहीद हो गया। जबकि तीन अभी लापता हैं। लापता जवानों की तलाशी के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सर्च टीमें पूरे इलाके में लगातार छानबीन कर रही हैं।

 

बताया जाता है कि हाईएल्टीट्यूड वेलफेयर स्कूल व आर्मी एवेंचर बिंग की टीम लद्दाख माउंट कुन में रूटीन ट्रेनिंग के लिए रवाना हुआ था। सेना के दल में करीब 40 सैनिक शामिल थे। यहां अचानक हिमस्खलन हो गया। बाकी जवान तो किसी तरह सुरक्षित बच निकले लेकिन चार जवान फंस गए। आपदा टलने के बाद सेना ने रेस्क्यू कर एक जवान का शव बरामद कर लिया था। जबकि लापता तीन जवानों की तलाश जारी है। सेना के अधिकारियों की मानें तो खराब मौसम की वजह से अचानक हिमस्खलन हुआ। उन्होंने बताया कि एक शहीद सैनिक का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि लापता तीन सैनिकों की तलाश के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है। कोशिश है कि उन्हें भी जल्द से जल्द सुरक्षित खोज निकाला जाए। टीमें हर स्तर पर काम कर रही हैं।

 

रूटीन प्रशिक्षण के लिए गई थी टीम
सेना से जुड़े सूत्रों ने बताया कि लद्दाख के माउंट कुन में सेना की टीम रूटिंग प्रशिक्षण के लिए गई हुई थी। इस तरह के अभ्यास इस सीजन के दौरान मानक अभ्यास कहलाते हैं। जिसका लक्ष्य ट्रेन व ट्रेनर अवधारणा के हिस्से के रूप में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। ताकि विशम परिस्थितियों में भी सैनिक युद्ध लड़ सकें।

 

अमेरिकन पर्वतारोही व गाइड की मौत
तिब्बत के एक पर्वत के ढलानों पर भी हिमस्खलन की घटना सामने आई है। यहां अमेरिका पर्वतारोही एना गुट व नेपाल के गाइड मिंगमार शेरपा की मौत की पुष्टि बताई जा रही है। जबकि यहां अभी दो लोग लापता हैं। जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।

Exit mobile version