• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
    • Home – Layout 6
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
    • Home – Layout 6
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home अपराध

उज्जैन में 12 साल की बच्ची से दरिंदगी, भटकती रही मासूम

by Abhishek Saxena
September 27, 2023
in अपराध, ख़बरें राज्यों से
पिता ने 11 माह के बेटे को नहर में फेंका, हैरान कर देगी वजह
Share on FacebookShare on Twitter

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां एक पुलिस जवान ने खून देकर उसकी जान बचाई है। मामले में आरोपियों की पहचान अभी नहीं हुई है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ जारी है। जांच के लिए एसआईटी बना दी गई है।

उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र में दांडी आश्रम के पास एक किशोरी खून से लतपथ भटकती हुई मिली थी। उसकी उम्र तकरीबन 12 साल है। कपड़े भी कई जगह से फटे हुए थे। भाषा अलग होने की वजह से कोई उसकी बात समझ नहीं सका। किसी ने मदद तक नहीं की। काफी देर यहां-वहां भटकते हुए देख लोगों ने पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस ने उसे कस्टडी में ले लिया। हालत ज्यादा खराब होने के कारण उसे इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसे खून भी चढ़ाया गया।

प्राइवेट पार्ट में हुई इंजरी
किशोरी के प्राइवेट पार्ट में काफी इंजरी है। मेडिकल के बाद डाक्टर्स ने रेप की पुष्टि की है। जिस इलाके में किशोरी भटकती हुई मिली थी, वहां के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस ने खंगालीं तो पता लगा कि वह एक आटो में भी बैठी थी और एक शख्स उसके साथ था। पुलिस ने आटो नंबर के आधार पर उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है।

यूपी पुलिस से साधा संपर्क
पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि यह नाबालिग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली है। वह इससे पहले उज्जैन कभी नहीं आई थी। पुलिस के लिए जांच का विषय यह है कि नाबालिग आखिर उज्जैन कैसे पहुंची? आखिर उसके साथ किसने दुष्कर्म किया है?  मध्य प्रदेश पुलिस ने यूपी पुलिस से संपर्क साधकर पूरे मामले की जानकारी साझा की है। किशोरी का बयान समेत उसकी तस्वीरें भी साझा की हैं।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘उज्जैन मामले की जांच के लिए SIT का गठन कर दिया गया है। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। जांच के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले पर एएसपी जयंत सिंह राठौड़ ने कहा कि, महाकाल थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से रेप की जानकारी संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। एसपी सचिन शर्मा साइबर, क्राइम और राज्य पुलिस समेत तीन एसआईटी टीमें बनाई हैं। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। लड़की की तबीयत ठीक नहीं थी, उसे एमवायएच इंदौर में अस्पताल में रखा गया है और वह वर्तमान में स्थिर है।

मुख्यमंत्री विहीन है प्रदेश
पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा, एमपी मुख्यमंत्री विहीन हो चुका है। ऐसी जघन्य घटना प्रशासन और समाज के माथे पर कलंक है। मैं मुख्यमंत्री से जानना चाहता हूं कि क्या आप सिर्फ चुनाव ही लड़ते रहेंगे और झूठी घोषणाएं ही करते रहेंगे? मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री के होते हुए भी मुख्यमंत्री विहीन हो चुका है। अपराधी निरंकुश हैं और जनता परेशान है। मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। पीड़िता को समुचित उपचार के साथ ही एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए।

ShareTweetSendShare
Previous Post

‘हमें जेल में डाल दो, वापस नहीं जाएंगे’, भारत से भागकर पाकिस्तान पहुंचे बाप-बेटे

Next Post

‘भारत ने अमेरिका में भी चलाया होगा ऑपरेशन’, आतंकी हरदीप की मौत पर बोली भारत विरोधी अमेरिकी सांसद

Discussion about this post

Stay Connected test

  • 72.7k Followers
  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
गाजियाबाद : नेहरू नगर ओमीक्रोन संभावित अतिसंवेदनशील क्षेत्र घोषित

गाजियाबाद : नेहरू नगर ओमीक्रोन संभावित अतिसंवेदनशील क्षेत्र घोषित

December 8, 2021
सामान खरीदने के विवाद में दुकानदार को पीट-पीटकर किया अधमरा

सामान खरीदने के विवाद में दुकानदार को पीट-पीटकर किया अधमरा

July 5, 2023
खत्म हुआ किसान आंदोलन, गाजियाबाद को मिलेगी सबसे बड़ी राहत

खत्म हुआ किसान आंदोलन, गाजियाबाद को मिलेगी सबसे बड़ी राहत

December 9, 2021
हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर शर्मनाक कमेन्ट करने वाला जावाद खान गिरफ्तार

हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर शर्मनाक कमेन्ट करने वाला जावाद खान गिरफ्तार

December 9, 2021
परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने डिजिटलीकरण को दिया बढ़ावा – मोटर वाहन नियम, 1989 में किया बदलाव

परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने डिजिटलीकरण को दिया बढ़ावा – मोटर वाहन नियम, 1989 में किया बदलाव

0
SSC CHSL: 5000 पदों पर केंद्र सरकार में बंपर भर्तियां, 12वीं पास हैं तो ऐसे करें आवेदन

SSC CHSL: 5000 पदों पर केंद्र सरकार में बंपर भर्तियां, 12वीं पास हैं तो ऐसे करें आवेदन

0
खुशखबरी! उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 18912 पदों पर बंपर भर्तियां, जानें पूरी प्रक्रिया

खुशखबरी! उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 18912 पदों पर बंपर भर्तियां, जानें पूरी प्रक्रिया

0
बिल्डर के ख़िलाफ़ गौर सिटी 6th एवेन्यू के निवासी सड़क पर उतरे – किया रोड जाम

बिल्डर के ख़िलाफ़ गौर सिटी 6th एवेन्यू के निवासी सड़क पर उतरे – किया रोड जाम

0
गाजियाबाद: तापमान गिरने से बढ़ा प्रदूषण, जहरीली हो रही हवा

गाजियाबाद: तापमान गिरने से बढ़ा प्रदूषण, जहरीली हो रही हवा

December 8, 2023
अवैध संबंध छिपाने के लिए कर दी मासूम भतीजे की हत्या

गाजियाबाद: खाने के पेमेंट को लेकर होटल संचालक से टकराव, युवक की हत्या

December 8, 2023
गाजियाबाद: नेपाल से हो रही थी ड्रग्स सप्लाई, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

गाजियाबाद: नेपाल से हो रही थी ड्रग्स सप्लाई, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

December 8, 2023
गाजियाबाद: अब स्पेशल टीम करेगी स्क्रैप चोरी मामले की जांच

गाजियाबाद: शादी में गया परिवार, बंद मकान से लाखों का माल पार

December 8, 2023

Recent News

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अभिव्यक्ति
  • इवेंट्स
  • उद्योग
  • एनसीआर
  • कोरोना अपडेट
  • ख़बरें राज्यों से
  • खेल
  • गाज़ियाबाद के गुनहगार
  • चौपाल
  • जीडीए
  • ट्रैफिक अपडेट
  • धर्म और अध्यात्म
  • नगर निगम
  • नागरिक मुद्दे
  • नियुक्तियाँ
  • पर्यावरण
  • पाठकों की कलम से
  • फेक न्यूज पोस्टमार्टम
  • फोटो / विडियो
  • मनोरंजन
  • मेरठ समाचार
  • मेरा गाज़ियाबाद
  • मेरा स्वास्थ्य
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रियल स्टेट
  • विविध
  • विशेष रिपोर्ट
  • व्यापार
  • शाबाश इंडिया
  • शिक्षा
  • शेयर बाजार
  • संक्षिप्त ख़बरें
  • संवरता गाज़ियाबाद
  • सांप्रदायिकता
  • सामाजिक
  • हादसा

Recent News

गाजियाबाद: तापमान गिरने से बढ़ा प्रदूषण, जहरीली हो रही हवा

गाजियाबाद: तापमान गिरने से बढ़ा प्रदूषण, जहरीली हो रही हवा

December 8, 2023
अवैध संबंध छिपाने के लिए कर दी मासूम भतीजे की हत्या

गाजियाबाद: खाने के पेमेंट को लेकर होटल संचालक से टकराव, युवक की हत्या

December 8, 2023
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2023 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2023 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
Go to mobile version