संतान न होने से पति-पत्नी में होती थी कलह, फांसी लगाकर की खुदकुशी

प्रतीकात्मक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सूखीसेवनिया थाना इलाके में एक पति-पत्नी बच्चा न होने की वजह से घरेलू कलह आत्महत्या की वजह बन गयी। दोनों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें घरेलू कलह की बात लिखी गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि नरेश गौड़ (36) पुत्र गोटीलाल गौड़ पिपरिया जाहिरपीर गांव का निवासी था। वह टाउन एन्ड कंट्री प्लानिंग के एक अधिकारी की कार चलाता था। चार साल पहले उसकी शादी रीता ठाकुर से हुई थी। दोनों की कोई संतान नहीं थी। दोनों में इसी बात को लेकर कई बार विवाद भी होता था। बुधवार की शाम को परिजनों ने दोनों के शव को उनके कमरे में फंदे पर लटका हुआ देखा। जिसके बाद में पुलिस को सूचना दी।

सुसाइड नोट में लिखा पति संदेह करता है
मामले में एसपी देहात प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि सुसाइड नोट महिला की ओर से लिखा हुआ लग रहा है। उसने पति के द्वारा शंका करना और परेशान करने की बातें लिखी हैं। उसकी सत्यता पता करने हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराई जाएगी। पुलिस का अनुमान है कि पहले महिला ने फांसी लगाई होगी। यह देखने के बाद पति ने भी उसी कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी की होगी।

एक साल बाद लौटी थी ससुराल
महिला की शादी के बाद से ही पति से अनबन चल रही थी। उसने पति के खिलाफ कोई में हर्जा खर्चा देने का केस लगा रखा है। डेढ़ महीने पहले ही महिता को परिजनों ने समझाइश देने के बाद ससुराल भेजा था। इस बार भी दोनों की नहीं पटी।

Exit mobile version