गाजियाबाद में खेत से लौट रहे किसान पर तेंदुए का हमला

गाजियाबाद। मोदीनगर के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर में खेत में चारा लेने गए किसान पर तेंदुए में हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से किसान घायल हो गए। अन्य किसानों द्वारा शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। किसान को मोदीनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वन विभाग की टीम अलर्ट पर है।

गांव सैदपुर निवासी सेंसरपाल परिवार सहित रहते हैं। वह खेती करके परिवार का लालन-पालन करते हैं। किसान सेंसरपाल सोमवार सुबह 8:00 बजे के आसपास खेत में पशु के लिए चारा लेने गए थे। जब वह एक खेत के पास पहुंचे तो अचानक उन पर तेंदुए ने हमला कर झपटा मार दिया। झपट्टा मारते ही किसान चिल्लाने लगा। चीख पुकार की आवाज सुन खेतों में कम कर रहे किसान लाठी डंडा लेकर मौके पर पहुंचे और जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। भीड़ आती देख तेंदुए मौके से फरार हो गया। किसान सेंसर पाल सिंह के हाथ जख्मी हो गया हैं।

वन विभाग की टीम गांव में मौजूद
परिजनों ने किसान को मोदीनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। तेंदुआ होने की सूचना मिलती है। वन विभाग की टीम गांव सैदपुर पहुंच गई है। सर्च अभियान शुरू कर दिया है। वन विभाग की पांच टीम तेंदुए को पकड़ने में लगी हुई है। कार्यवाहक एसीपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि टीम गांव में गई थी, लेकिन तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला है। तेंदुए के पैरों के निशान तक नहीं मिले हैं। फिर भी एहतियातन टीम को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Exit mobile version