कुत्ता घुमाने के विवाद में गार्ड ने छत से चलाई अंधाधुंध गोलियां, दो की मौत, 7 घायल

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के खजराना थाना इलाके के कृष्ण बाग में रहने वाले पड़ोसियों के बीच गुरुवार देर रात कुत्ते की विवाद में गोली चल गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि सात घायल हो गए हैं।

खजराना थाना क्षेत्र के रामकृष्ण कॉलोनी में रहने वाले बैंक सिक्योरिटी गार्ड राजपाल सिंह राजावत अपने पालतू कुत्ते को घुमा रहा था। तभी इलाके में रहने वाले विमल ने कुत्ते को पत्थर मार दिया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इस बीच राजपाल अपने घर में गया और गैलरी में बंदूक लेकर खड़ा हो गया और फायरिंग शुरू कर दी। यह देख सब बचने के लिए इधर-उधर भागे। हमले में विमल आमेचा, राहुल वर्मा, प्रमोद आमेचा, सीमा, ज्योति, ललित, कमला, मोहित घायल हो गए। सभी को एमवाय अस्पताल भिजवाया लेकिन विमल और राहुल की तो मौत हो गई।

लकवाग्रस्त युवक को भी गोलियां मारी
आरोपी गार्ड के घर के सामने रहने वाली पल्लवी बोरवे ने बताया कि राजपाल कुत्ते ने अपने पालतू कुत्ते को गली में खुला छोड़ दिया था। उसके कुत्ते ने गली के एक सफेद कुत्ते को दबोच लिया था। मेरे पति ललित को पांच साल पहले लकवा हो गया। वे घर के बाहर व्हील चेयर पर बैठे थे। उनके शरीर पर भी गोली के तीन छर्रे लगे है।

मृतक की गर्भवती पत्नी की आंख फोड़ दी
इस वारदात में मृतक राहुल की की पत्नी ज्योति को पांच माह का गर्भ है। वह भी घर के बाहर खड़ी थी। सिरफिरे गार्ड की गोली ज्योति की आंख में लगी। उसकी आंख गोली से फूट गई। वह भी अस्पताल में भर्ती है। मृतक राहुल और विमल जीजा साले है। विमल को दो बेटियां है। दोनों के परिवार में मातम पसरा हुआ है। इलाके में पुलिस की तैनाती की गई है। पीएम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद पुलिस द्वारा आरोपी राजपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Exit mobile version