‘हमसे अधिकार छीन लिए, लेकिन हम…’, स्वतंत्रता दिवस पर बोले सीएम केजरीवाल

दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर छत्रपाल स्टेडियम में तिरंगा फहराया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया. इसके बाद सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए दिल्ली सेवा कानून (Delhi Service Act) पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि इस कानून के जरिए हमसे अधिकार छीन लिए गए, लेकिन हम दिल्ली वालों के काम नहीं रुकने देंगे, हम दिल्ली वालों को उनका अधिकार दिलाकर रहेंगे. साथ ही पहले से जारी सभी काम आगे भी चलते रहेंगे।

केजरीवाल ने स्वाधीनता दिवस के अवसर पर दिल्लीवासियों को देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। केजरीवाल ने दिल्ली में बाढ़ का जिक्र करते हुए कहा, ‘अभी कुछ दिन पहले हमारी प्यारी दिल्ली में प्राकृतिक आपदा आई थी। भीषण बाढ़ आई थी। यमुना का जलस्तर इतना बढ़ गया था जितना कि दिल्ली के इतिहास में कभी नहीं बढ़ा था। लेकिन सभी दिल्लीवालों ने मिलकर दिल्ली सरकार के साथ केंद्र सरकार की मदद से इस आपदा का सामना किया। मुझे खुशी है कि हम उस आपदा का सामना करने में सफल हुए। कुछ लोगों के घरों में क्षति हुई। सामान नष्ट हो गया था। सरकार की तरफ से उन्हें हर संभव सहायता देने की कोशिश की।’ उन्होंने कहा, ‘मैं आज थोड़ा उदास हूं। मणिपुर जल रहा है, दो समुदायों के लोग एक दूसरे के लोगों को मार रहे हैं। हरियाणा में भी एक समुदाय के लोग दूसरे समुदाय से लड़ रहे हैं। अगर हम आपस में ही लड़ते रहेंगे तो हम विश्वगुरु कैसे बनेंगे? यदि हमें विश्वगुरु और शीर्ष देश बनना है तो हमें एक परिवार की तरह रहना होगा।’

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली पर केंद्र के नए कानून से काम की स्पीड कम हो सकती है, लेकिन सारे काम चलते रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली के लोगों का अधिकार छीनने के लिए अध्यादेश लाया गया फिर एक कानून पास किया गया। दिल्ली के लोगों का लोकतांत्रिक अधिकार छीन लिया गया। दिल्ली की चुनी हुई सरकार के अधिकार छीन लिया गया। आज दो करोड़ लोगों को आश्वासन देता हूं कि जो मर्जी हो जाएं, जो अधिकार छीन ले हमारे दो काम जारी रहेगे। हम दिल्ली के लोगों को उनका पावर वापस दिलाएंगे। इसकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में लड़ेंगे। दूसरा जितने काम चल रहा है उसमें अड़चन पैदा की जा रही है। मैंने काम रूकने नहीं दूंगा। सारे काम चलते रहेंगे। मुफ्त बिजली चालू रहेगी। आप के बच्चों को अच्छी शिक्षा जारी रहेगा। इलाज जारी रहेगा। महिलाओं को मुफ्त सफर जारी रहेगा। बस अपना प्यार बनाएं रखना। हो सकता है कि स्पीड कम हो जाएं। लेकिन जब अधिकार मिलेंगे तो फिर रफ्तार बढ़ाएंगे। दिल्ली के काम नहीं रूकेंगे।’

दिल्ली में क्या करना है काम
केजरीवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में तीन चार मुख्य काम करने है हमें। एक पानी पर काम करना है। उसपर काम कर रहा हूं। हर घर 24 घंटे पानी देने का काम करना है। यमुना की सफाई करनी है। सारी सड़कों की रिपेयर करानी है। यूरोपियन स्टैडर्ड की सड़कें बनानी है। फिर से अंत में एक ही चीज कहूंगा कि हम लोग भारत माता को प्यार करते हैं। हम आपस में लड़ेंगे तो भारत आगे नहीं बढ़ पाएगा। हमें लड़ना नहीं है। हम 140 करोड़ लोगों को मिलकर काम करना है। जिस दिन यह कर दिया। दुनिया की कोई भी ताकत हमें नंबर वन देश बनने से नहीं रोक सकता है।

Exit mobile version