बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। नेशनल हाईवे 91 के अड़ौली तिराहे पर एक बेकाबू ट्रक ने साहिबाबाद डिपो की रोडवेज बस को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 9 लोग घायल हो गए।

हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र के अडोली तिराहे पर हुआ है। बुलंदशहर एनएच 91 पर अडौली तिराहे के पास सिकंदराबाद की ओर से आ रहे ट्रक से बस की टक्कर हो गई। भीषण टक्कर के बाद चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और पुलिस प्रशासन को जानकारी दी। खबर मिलते ही मौके पर आला अधिकारी भी पहुंच गए। घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा। जिलाधिकारी सीपी सिंह भी मौके पर पहुंचे और हादसे का जायजा लिया। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। दुर्घटना 9 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों को दिए जा रहे उपचार के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली। इसके साथ ही घायलों से भी बातचीत कर जानकारी लेकर उन्हें समुचित इलाज के लिए आश्वस्त किया।

डीएम सीपी सिंह ने बताया कि साहिबाबाद डिपो की बस बदायूं से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। इस दौरान अलीगढ़ की ओर जा रहे ट्रक ने अड़ौली तिराहे पर बस को पीछे से टक्कर मार दी। जिस कारण हादसा हो गया। घटना में 4 सवारियों की मौके पर ही मौत हो गई, सभी मृतक बदायूं के निवासी हैं, जबकि 8 सवारियां घायल हो गईं। घायलों में अधिकांश लोग बदायूं के ही रहने वाले बताये जा रहे हैं।

Exit mobile version