दिल्ली में शादी से इनकार पर मौसेरे भाई ने की युवती की हत्या

दिल्ली। दिल्ली के मालवीय नगर में एक लड़की पर रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। रॉड से किए गए इस हमले में लड़की की मौत हो गई है। पुलिस ने मामले में छात्रा के मौसेरे भाई को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की शादी से इनकार पर घटना को अंजाम दिया गया।

डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने कहा, हमें सूचना मिली कि दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में ऑरबिंदो कॉलेज के पास एक 25 साल की लड़की का शव मिला है। उसके शव के पास एक लोहे की रॉड मिली है। शुरुआती जांच के मुताबिक लड़की पर रॉड से हमला किया गया है।  घटना पार्क के अंदर हुई। मृतका एक कॉलेज छात्रा है। वह अपने दोस्त के साथ पार्क में आई थी। मृतक के सिर पर कई चोटें हैं। एक रॉड भी थी जो उसके शव के पास मिली है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

पुलिस ने इस मामले में इरफान (28) को गिरफ्तार किया है, जो संगम विहार का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतका के परिजन रिश्तेदार हैं। लड़की के परिवार वालों ने उनकी शादी से इनकार कर दिया था और पीड़िता ने युवक से बात करना बंद कर दिया था। इस इनकार से वह परेशान हो गया।

पूछताछ में पता चला है कि शादी से इनकार करने पर उसने रॉड से सिर कुचलकर लड़की की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया है कि शादी के लिए आरोपी दबाव डाल रहा था। जब लड़की ने मना किया तो उसने पार्क में लड़की के सिर पर रॉड से मार दिया।

Exit mobile version