रैपिड रेल का स्लैब गिरा, 8 मजदूर दबे, 3 की हालत गंभीर

मेरठ। दिल्ली से मेरठ के बीच बनाई जा रही रैपिड रेल का एक स्लैब रविवार देर रात गिर गया। इस घटना में 8 मजदूर दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घायल मजदूरों को स्लैब के नीचे से निकाला गया। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। तीन मजदूरों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

ब्रह्मपुरी क्षेत्र में शॉप्रिक्स मॉल के पास हुई इस घटना के दौर मजदूर वहां स्लैब के कास्ट करने से पहले लोहे के ढांचे को मजदूर बांध रहे थे। उस वक्त क्रेन ढांचे के ऊपर मजदूरों को सरिया पहुंचा रही थी। उसी दौरान हिस्से के लोहे का स्ट्रक्चर उलझ गया और दोनों पिलरों के बीच का स्लैब गिर गया। जैसे ही स्लैब गिरा वहां हड़कंप मच गया। स्लैब के साथ ही उस पर काम कर रहे आठ मजदूर भी गिर गए।

घटना के बाद शॉप्रिक्स मॉल चौकी पुलिस और आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। दो मजदूर चंदन और भोला की हालत गंभीर बताई जा रही है। मजदूर सोनू कुमार, धर्मेंद्र, सुजीत, सागर, सोनू और राम इकबाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवान, सीओ ब्रह्मपुरी और ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद अधिकारियों ने अस्पताल में घायलों की जानकारी ली।

एनसीआरटीसी द्वारा दी गई प्रतिक्रिया
यह टेम्पररी सपोर्ट स्ट्रक्चर सेफ्टी बैरीकेडेड एरिया के अंदर गिरा। सेफ्टी बैरिकेडे एरिया के बाहर किसी को चोट नहीं आई। गिरे हुए टेम्पररी सपोर्ट स्ट्रक्चर और मटेरियल को हटाने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। दिल्ली से मेरठ और मेरठ से दिल्ली जाने का दोनों मार्ग खुला हुआ है और सामान्य यातायात चल रहा है। इस घटना की जांच के लिए तीन अधिकारियों की समिति बनाई गई है।

Exit mobile version