नशे में धुत आदमी ने 12 से अधिक बार कुत्ते को काटा

प्रतीकात्मक चित्र

वाशिंगटन। अगर किसी कुत्ते के इंसान को काटने की खबर आप सुने तो जाहिर है आपको हैरानी नहीं होगी… क्योंकि ये बहुत आम बात है। पर कहीं से आपको इस बात का पता लगे कि एक आदमी ने कुत्ते को काट लिया है, तो आप उसकी बातों पर यकीन नहीं कर पाएंगे लेकिन अमेरिका से ऐसी घटना सामने आई हैं।

Nyt की रिपोर्ट के अनसार, यह मामला अमेरिका के डेलावेयर राज्य का है। वहां जमाल विंग नाम के 47 साल का शख्स ट्रैफिक नियम तोड़ने के बाद भाग रहा था। पुलिस उसका पीछा कर रही थी। वह नशे में धुत था। जब पुलिस के कहने पर शख्स गाड़ी के अंदर नहीं गया तो खुद ट्रूपर्स और उनके एक कुत्ते ने इस काम के लिए मोर्चा संभाला। इसी दौरान जमाल विंग ने DSP K9 नाम पुलिस डॉग को कई बार मुंह से काटकर जख्मी कर दिया। पुलिस वाले उससे डॉगी को छुड़ाते तब तक उसने 12 से अधिक बार कुत्ते को काट लिया।

दोनों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
आरोपी ने कुत्ते को दातों से काटा जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने कुत्ते को आरोपी से छुड़ाया और उसे गाड़ी में बिठाया। इसके बाद इलाज के लिए आरोपी और कुत्ते को अस्पताल ले जाया गया। दरअसल, पुलिस से झड़प के बाद आरोपी को काफी चोटें आईं। वहीं कुत्ते को इलाज के लिए जानवरों के अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने अधिकारियों से कहा कि आरोपी गिरफ्तारी से बचना चाहता था। वह नशे में था। इस दौरान उसने कई बार कुत्ते को काट लिया। फिलहाल आरोपी पर ड्यूटी पुलिस ऑफिसर्स और उनके डॉग पर हमला करने, ओवर स्पीड में गाड़ी चलाने के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी शख्स पर ऑन ड्यूटी पुलिस ऑफिसर्स और उनके कुत्ते पर हमले और तेज स्पीड में गाड़ी चलाने का चार्ज लगाया गया है। उन्हें $34,200 (₹280,892.64) नकद बांड देना पड़ा है।

Exit mobile version