गाजियाबाद की काव्या त्यागी ने कराटे में जीती ब्लैक बेल्ट

गाजियाबाद। कराटे खिलाड़ी काव्या त्यागी को ब्लैक बेल्ट मिली है। उन्होंने कराटे महासंघ संस्था ‘राष्ट्रीय करालिये’ की तरफ से जनकपुरी दिल्ली में आयोजित 3 जुलाई को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में प्रतिभाग किया था। इस परीक्षा में काव्या त्यागी को पहला स्थान मिला है। काव्या इससे पहले भी कई प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीत चुकी है।

काव्या त्यागी गाजियाबाद कराटे स्कूल प्रताप विहार की खिलाड़ी है। प्रतियोगिता में निवाड़ी निवासी काव्या त्यागी ने भी भाग लिया। कोच रिया सिंह ने बताया कि काव्या जनपद और स्टेट लेवल पहले जीत चुकी है। दिल्ली में हुई इस परीक्षा के प्रशिक्षक संजय शर्मा, कमल थप्पा और बालकृष्ण रहे।

9 साल की काव्या त्यागी को ब्लेक बेल्ट मिलने के बाद प्रताप विहार के पार्षद संतराम पार्षद, विक्की सर्राफ ने उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर विक्की सर्राफ, श्रीकांत शर्मा, आरके सप्रू, सोनू बग्गा, उदयवीर सिंह, मेखराज सिंह, धर्मेन्द्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version