सिकंदर ने सोनू बनकर किया था रेप और मर्डर, आरोपी दरिंदे के घर पर चला बुलडोजर

फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर में दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या करने के आरोपी सोनू उर्फ सिकंदर की तीन मंजिल इमारत पर मंगलवार को बुलडोजर गरजा है। आरोपी ने लव जिहाद के तहत युवती को प्रेम जाल में फंसाया था। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में करीब एक घंटे में बुलडोजर से इमारत ध्वस्त कर दी गई।

कोतवाली नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की 22 जून की रात 11 बजे अचानक गायब हो गई। बाद में उसकी लाश मिली थी। पुलिस ने इस मामले में सोनू उर्फ सिकन्दर को गिरफ्तार किया।
परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। पुलिस ने दबाव बनाया तो परिजनों व ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। देर रात तक प्रशासन ने उनकी मांग मान ली और मंगलवार सुबह आरोपी सोनू उर्फ सिकंदर के घर बुलडोजर पहुंच गया। भारी पुलिस बल और लोक निर्माण विभाग की मौजूदगी में पल भर में ज्वालागंज स्थित मकान जमींदोज कर दिया गया। एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि आरोपी का मकान ढहा दिया गया है। आरोपी की तीन डीसीएम, एक लग्जरी बस, मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू, समेत पांच कार, चार स्कूटी बाइक जब्त की गई है।

क्या है पूरा मामला?
फतेहपुर जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की 22 जून की रात 11 बजे अचानक गायब हो गई। फरीदपुर जोनिहां के अक्शा मैरिज लॉन बहदग्राम में वह एक शादी समारोह में गई थी। लड़की के अचानक गायब होने के बाद उसकी खोज शुरू हुई। लड़की का पता नहीं चला। उसके पिता ने पुलिस में केस दर्ज कराया। लड़की के अपहरण मामले में कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के ज्वालागंज मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय सोनू उर्फ सिकंदर अहमद को आरोपी बनाया गया।

घटना के अगले दिन यानी 23 जून को सुबह करीब 8 बजे लड़की मैरिज हॉल से करीब 500 मीटर दूरी पर गंभीर घायल अवस्था में पाई गई। उसे फतेहपुर जिला अस्पताल लाया गया। स्थिति खराब होने लगी तो हैलेट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया। जहाँ उसकी मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक सोनू ने पूछताछ में जुर्म कबूल करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने लड़की को अपना नाम सिकंदर की जगह सोनू बताया था। 3 साल पहले सोनू बनकर उसने गुजरात में रहने वाली एक युवती को फंसाया था। वो उससे लगातार फोन और वीडियो कॉल पर बात करता रहता था। युवती का पैतृक गांव फतेहपुर में ही था। 22 जून को परिवार के एक फंक्शन में शामिल होने के लिए युवती परिवार के साथ बिदंकी आई।

इसकी जानकारी उसने सिकंदर को दे दी। इसके बाद सिकंदर उससे मिलने फंक्शन में पहुंच गया। वहां से युवती को बातचीत करने के बहाने बाहर लेकर आया। उसके बाद सिकंदर युवती को लॉन के पास बन रहे एक मकान के अंदर ले गया। जहां पर उसने युवती के साथ संबंध बनाने की कोशिश की। जब युवती ने उसको मना किया तो वो उससे जबरदस्ती करने लगा। युवती के चिल्लाने पर उसने मारपीट की फिर उसके साथ जबरन संबंध बनाए। पुलिस से शिकायत करने की बात कहने पर उसने युवती का सिर ईंट से कूंच दिया। फिर मौके से फरार हो गया।

Exit mobile version